WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जिले के दूरस्थ अंचलों का सघन दौरा कर कलेक्टर ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*कलेक्टर एवं एसपी ने बस्तर ओलंपिक में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 11 अक्टूबर 2024*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज जिले के दूरस्थ अंचलों का सघन दौरा कर विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर ने सबसे पहले केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोनगुड़ में सेजेस विद्यालय परिसर में बने नवीन छात्रावास भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने इस छात्रावास के कक्षों का निरीक्षण कर शौचालय, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी तरह ग्राम होनहेड़ में नवीन प्री मैट्रिक बालक छात्रावास और ग्राम खाले मुरवेंड में नवीन बालक एवं बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और मुख्य मार्ग से हॉस्टल तक सीसी रोड निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर 10 दिवस के भीतर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए।

कलेक्टर ने उक्त सभी छात्रावासों के बचे हुए कार्यों को शीघ्र शुरू कराने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने ग्राम होनहेड़ से मातेंगा तक लगभग 14 किलोमीटर निर्माणाधीन सड़क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को सड़क निर्माण का कार्य दिसंबर माह तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
*कलेक्टर-एसपी बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन शिविर में हुए शामिल*
कलेक्टर श्री दुदावत और पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार ने इस दौरान ग्राम होनहेड़ पहुंचकर बस्तर ओलंपिक के लिए आयोजित पंजीयन शिविर में शामिल हुए। शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि बस्तर क्षेत्र के खेल प्रतिभा को निखारने और खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बस्तर ओलंपिक में शामिल होने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बस्तर ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उक्त आयोजन में भाग लेने के लिए पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने ग्रामीणजनों से अपील करते हुए कहा कि आयोजन में शामिल होने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराएं और अपनी सहभागिता दें। पुलिस अधीक्षक ने भी ग्रामीणजनों को बस्तर ओलंपिक में उत्साह के साथ आगे बढ़कर शामिल होने का आग्रह किया। शिविर में खेल विभाग द्वारा बस्तर ओलंपिक के बारे में विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
*प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र वितरित*
बस्तर ओलंपिक के लिए आयोजित पंजीयन शिविर में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं एसपी श्री अक्षय कुमार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। साथ ही गांव के युवाओं को खेल सामग्री का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री अविनाश भोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल, एसडीएम केशकाल श्री अंकित चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles