WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन कार्यों को तीव्र गति से पूरा करने के दिये निर्देश, साथ ही ग्रामीण जल जीवन मिसन की समीक्षा की।

कलेक्टर श्री दुदावत ने किया कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री का निरीक्षणव्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन कार्यों को तीव्र गति से पूरा करने के दिये निर्देश, साथ ही ग्रामीण जल जीवन मिसन की समीक्षा की। क‡
कलेक्टर श्री दुदावत ने किया कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री का निरीक्षणव्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश*
*कोण्डागांव, 11 जनवरी 2024/* कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा गुरूवार को जिला कार्यालय सभा कक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आहुत की गयी। इस बैठक में कलेक्टर ने सभी ग्रामों में अपूर्ण जल जीवन मिशन के कार्यों पर ग्रामवार चर्चा करते हुए तीव्र गति से कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने ऐसे निर्माण एजेंसी जिन्होंने कार्यादेश के पश्चात अब तक कार्य प्रारंभ नहीं किये हैं, उनको कार्यों से हटाने एवं ऐसी निर्माण एजेंसियां जिन्होने कार्यों को रोक कर रखा है एवं लम्बे समय से कार्य हेतु निर्धारित अवधि के उपरांत भी कार्य पूर्ण नहीं किया है, उन पर शास्ति अधिरोपित कर उन्हें दण्डित करने के निर्देश दिये।
उन्होंने क्रेडा द्वारा सोलर पम्प स्थापना वाले कार्यों को विशेष ध्यान देते हुए फरवरी तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये। कुछ स्थानों पर विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने पर कलेक्टर द्वारा विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को 07 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण कराने को कहा। ऐसे ग्राम जहां कार्य अधिक शेष है उन पर विशेष ध्यान देते हुए सभी गांवों में परियोजना को फरवरी एवं मार्च तक पूर्ण कराते हुए शत प्रतिशत घरों में कार्यरत जल कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत कार्यों का प्रचार प्रसार कर लोगों को इसके प्रति जागरूक करने एवं निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर बैठक मंे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ओर से कार्यपालन अभियंता एचएस मरकाम, सहायक अभियंता किशोर कोल्हे, विरेन्द्र पाण्डे सहित क्रेेडा विभाग से उप अभियंता विपिन सिंह चौहान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

गारमेंट्स फैक्टरी के कर्मचारियों से बात करते कलेक्टर दुदावत

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बुधवार को कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान यहां कार्यरत श्रमिकों से बातचीत की और व्यवस्थाओं के संबंध में जायजा लिया। उन्होंने यहां कार्यरत श्रमिकों को संगठित कर्मकार योजना के तहत पंजीकृत करने के निर्देश दिए, जिससे उन्हें श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। उन्होंने सभी श्रमिकों को समय पर वेतन भुगतान के लिए भी निर्देशित किया।
कलेक्टर ने इसके साथ ही परिसर में छोटे बच्चों की देखरेख की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए, जिससे वे महिलाएं भी कार्य कर सकें, जिनके छोटे बच्चे हैं। उन्होंने फैक्ट्री में उत्पादित अपशिष्टों के प्रबंधन के संबंध में भी निर्देशित किया। उन्होंने इस दौरान परिसर में पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का भी मुआयना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी श्री पवन नेताम सहित लाईवलीहुड मिशन के सहायक परियोजना अधिकारी श्री पुनेश्वर वर्मा एवं कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री प्रबंधन के अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles