Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में साहेबजादों की वीरता को किया गया स्मरण*

*वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में साहेबजादों की वीरता को किया गया स्मरण*

*कोण्डागांव, 26 दिसंबर 2023— अपने माता-पिता गुरु और धर्म के संस्कारों के प्रति अडिगता के कारण बाल्यकाल में ही निर्ममतापूर्वक मार दिए गए दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों की स्मृति में वीर बाल दिवस का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका के ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर गुरु गोविंद सिंह के पुत्र जोरावर सिंह और फतेह सिंह के जीवन वृत्तांत की चित्र प्रदर्शनी के साथ ही चित्रकला, रंगोली, निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि सिखों के अंतिम गुरु श्री गोविंद सिंह के पुत्रों ने अत्यंत कम उम्र में ही अकल्पनीय पीड़ा सही, किन्तु वे अपने सिद्धांतों के प्रति अडिग रहे और अपने माता-पिता के संस्कारों और धर्म को छोड़ने के बजाय मृत्यु को हंसते-हंसते अपना लिया। इतिहास की यह घटना बहुत ही क्रुरतम रही, किन्तु हम इस घटना में बलिदान हुए हमारे वीर बालकों से अपरिचित थे। उन्होंने अपना सर्वाेच्च त्याग किया। हमारे इतिहास की घटना से हमें अपरिचित रखने का प्रयास किया गया, किन्तु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इन साहेबजादों के बलिदान की स्मृति में वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया, जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी ऐसे वीरों के साहस की गाथा को जान सके। उन्होंने कहा कि चार साहेबजादों ने उस समय की चुनौतियों का वीरतापूर्वक सामना किया और वे इतिहास में अजर-अमर हो गए। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles