WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमांग

*पूर्व सेवा की गणना को लेकर शिक्षकों का हल्लाबोल*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में हजारों की संख्या में जुटे शिक्षक एलबी संवर्ग*

*मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री, वित्त मंत्री, मुख्य सचिव सहित विभागीय सचिवों एवं संचालक के नाम सौंपा ज्ञापन*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव 25 अक्टूबर 2024*

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय निर्देशानुसार कोण्डागांव जिला स्तरीय धरना, प्रदर्शन एवं रैली कार्यक्रम जिला संयोजक ऋषिदेव सिंह एवं शंकर लाल नेताम के नेतृत्व में सभी विकास खंड से हजारों की संख्या में आए शिक्षक एलबी संवर्ग उपस्थित होकर अपनी मांगों के संदर्भ में अपनी आवाज बुलंद की ।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला संयोजक ऋषिदेव सिंह अपने उद्बोधन देते हुए बताया कि संविलयन के पश्चात शिक्षक एलबी संवर्ग अपनी प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना को लेकर बड़ा आंदोलन का आगाज किया है। क्योंकि संविलयन 2018 से पूर्व की 20 वर्ष की सेवा अवधि को शून्य घोषित किया गया है जिससे सभी एलबी संवर्ग क्रमोन्नति/समयमान एवं पूर्ण पेंशन से वंचित हो रहे हैं। देय तिथि से मंहगाई भत्ता एवं एरियर्स भुगतान करने की मांग किया। जिला संयोजक शंकर लाल नेताम ने बताया कि सरकार मोदी की गारंटी देकर सहायक शिक्षक के वेतन विसंगति दूर करने एवं केन्द्र के समान महंगाई भत्ता का वादा किया परन्तु सरकार अपने वादे को पूरा नहीं कर रही है ।

जिला संयोजक के उद्बोधन के साथ साथ प्रांतीय पदाधिकारी शेषनाथ पाण्डेय, नीलम श्रीवास्तव, यादवेन्द्र सिंह यादव, अरुण दीवान, दंतेश्वरी नायडू, सुशीला शर्मा, देशवती पटेल, दीपिका मेश्राम, मन्नाराम नेताम, सुरज नेताम , मदन राठौर, रमेश प्रधान, महेंद्र नेताम, देवेन्द्र कुपाल, डुमन लाल मरकाम, मानसाय मरकाम, प्रेमलाल यादव एवं रामचन्द्र सोनवंशी ने अपने उद्बोधन के माध्यम से बताया कि मोदी जी के गारंटी के तहत, सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर, समस्त एलबी संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान करने, समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण करने, पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन को निर्धारित करें एवं भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान करने, माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक WA/261/2024 में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षकों के लिए क्रमोन्नति / समयमान का विभागीय आदेश जारी करने एवं शिक्षक व कर्मचारियों को केंद्र के समान 01 जुलाई 2024 से 03 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाये तथा जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ सीजीपीएफ खाता में जमा करने सम्बंधित मांग रखी ।
जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन उपरांत शिक्षक एलबी संवर्ग ने रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपने की तैयारी करने लगे तभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोण्डागांव द्वारा जिला स्तरीय रैली निकालने की अनुमति प्रदान नहीं की गयी । रैली की अनुमति नहीं मिलने पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा कोण्डागांव ने कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए डीएनके ग्राउंड में ही रैली निकालते हुए पुलिस बल के अभिरक्षा में जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के तौर पर डीएनके ग्राउंड कोण्डागांव में उपस्थित मनोज रावटे तहसीलदार को पूर्व सेवा की गणना, वेतन विसंगति, क्रमोन्नति समयमान वेतनमान एवं लम्बित डीए व एरियर्स की मांग के लेकर मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री , वित्त मंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा व वित्त सचिव एवं संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के नाम ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान मोर्चा पदाधिकारी जिला संयोजक ऋषिदेव सिंह, शंकर लाल नेताम सहित प्रांतीय पदाधिकारी चन्द्रकान्त ठाकुर, जिला पदाधिकारी संजय राठौर, चन्द्रकांत जैन, ललिता राजपूत, गुलेन्द्र पटेल, सुकुराम नेताम, महेंद्र पटेल, रामू राम सिन्हा, लखीराम बघेल, अमलेश बारले, अनील कोर्राम, अवध किशोर मिश्रा, दिनेश गर्ग, सुरेंद्र कुमार ठाकुर, गुरुदीप छाबड़ा, रामेश्वर राव, अनुप विश्वास, टी.पी.जोशी, राजेन्द्र पाण्डेय, राजेश सिंह, हरिशंकर नेताम, शिशिर दूबे, साधूराम मरकाम, गोवर्धन ध्रुव, मयाराम नेताम, अमिताभ मिश्रा, संतु नेताम, हरिश नेताम, जीवन मरकाम, मेश्राम सेन, हितेन्द्र पाण्डेय, प्रेमराज नेताम, जगदीश मरकाम, डोमार साहू, बृजलाल नेताम, भजमन नेताम, चन्द्रजीत राना, कमलू बड्डे, जलन पटेल, दुखारू बघेल, रमेश पोयाम, विरेन्द्र ठाकुर, सुशिला चांदेकर, ललिता राजपुत, दर्शन कौर भाटिया, बी.ज्योति राव, राजेश्वरी कोर्राम, पीला नेताम, फुलन नेताम, दीपा राठौर, रचना बैस, ओमलता पुजारी, ललिता कोर्राम, मालती शार्दुल, सुशिला शर्मा, झनक नेताम, रश्मि वासनीकर, हस्तीना शार्दुल, शशि मंडावी, बेलमोती जैन, गीता नेताम, रीता राय, पापिया मंडल, वीना सिंह आदि सहित हजारों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।

 

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles