Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बीएड धारी सहायक शिक्षकों की बर्खास्तगी से कोण्डागांव में शिक्षक संकट गहराया, ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर कार्यालय*

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 10 जनवरी 2025*

कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, जिला शिक्षा अधिकारी से की मुलाकात,

देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा छत्तीसगढ़ में बीएड धारी सहायक शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के बाद कोण्डागांव जिले में 353 बीएड धारी सहायक शिक्षकों की बर्खास्तगी की प्रक्रिया तेज हो गई है। शिक्षकों की बर्खास्तगी के साथ ही जिले की शिक्षा व्यवस्था चरमराने लगी है। कई स्कूल अब एकल शिक्षक स्कूल बन चुके हैं, जबकि कुछ स्कूलों में शिक्षक पूरी तरह अनुपस्थित हैं। इस समस्या को लेकर 10 जनवरी को ग्रामीणों का एक दल कलेक्टर कार्यालय पहुंचा।

कोण्डागांव जिले में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कुल 643 शिक्षकों की भर्ती की गई थी, जिनमें 353 बीएड धारी सहायक शिक्षक और 279 डीएड पात्रता धारक शिक्षक शामिल थे। सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय ने बीएड डिग्री धारक सहायक शिक्षकों को अपात्र करार देते हुए उनकी सेवाएं समाप्त करने का आदेश दिया है। इस आदेश के परिपालन में 10 जनवरी को कोण्डागांव जिले के बीएड धारी सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्ति के आदेश जारी किए जा रहे हैं।

कोण्डागांव जिले के किबई बालेंगा गांव से आए ग्रामीणों के एक दल ने प्राथमिक शाला में शिक्षकों की कमी को लेकर कलेक्टर कार्यालय में अपनी बात रखी। ग्रामीणों का कहना है कि न्यायालय के आदेश के बाद स्कूल एकल शिक्षक विद्यालय बनते जा रहे हैं, जिससे बच्चों की शिक्षा पर गंभीर असर पड़ रहा है। उन्होंने तुरंत शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने बताया कि शिक्षकों की बर्खास्तगी के कारण जिले के कई स्कूल एकल शिक्षक स्कूल बन जाएंगे और कुछ पूरी तरह शिक्षक विहीन हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके समाधान के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों से संबंधित डाटा मंगवाया जा रहा है। इस डाटा के आधार पर शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि शैक्षणिक कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान न हो।किशोर कुमार नाग, पालक भारती प्रधान, जिला शिक्षा अधिकारी, कोण्डागांव

 

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles