Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*टाटामारी को एडवेंचर पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित*

*कलेक्टर ने टाटामारी का निरीक्षण कर दिए निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 28 दिसंबर 2024*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज टाटामारी केशकाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टाटामारी को एडवेंचर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि टाटामारी में एडवेंचर्स स्पोर्ट्स की काफी संभावनाएं हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए यहां एडवेंचर्स गतिविधियों के आयोजन के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पर्यटकों के सुविधाओं की दृष्टि से व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए व्यूव पॉइंट, पाथ वे और वुडन कॉटेज के मरम्मत, किड्स प्ले गार्डन में सुविधा बढ़ाने सहित विभिन्न निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने नए कॉटेज निर्माण के लिए स्थल का भी निरीक्षण किया।

*कलेक्टर ने केशकाल घाटी का किया निरीक्षण*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने केशकाल घाटी के उन्नयन कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डामरीकरण कार्य और घाटी में बस्तर के प्रमुख पर्यटन स्थलों दर्शाते हुए बनाई जा रही वाल पेंटिंग कार्य का जायजा लिया और 02 जनवरी तक कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles