Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*स्व सहायता समूहों के बैंकों में प्रस्तुत ऋण के प्रकरणों और किसान क्रेडिट कार्डों पर करें तत्काल कार्यवाही – कलेक्टर श्री हरिस एस*

*जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 6 जुलाई 2025*

वित्तीय वर्ष 2024-25 में मार्च 2025 चतुर्थ तिमाही की जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक कलेक्टर श्री हरिस एस की अध्यक्षता में एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन की उपस्थिति में शनिवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में किया गया।
कलेक्टर श्री हरिस ने बैंकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के हितग्राहियों को जोड़ने हेतु शिविर आयोजित करने कहा, साथ ही उन्होंने 60 प्रतिशत से कम सीडी रेशियो वाले बैंकों को तिमाही स्तर पर बढ़ाने का प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि स्व सहायता समूहों के बैंकों में प्रस्तुत ऋण के प्रकरणों और किसान क्रेडिट कार्डों पर तत्काल कार्यवाही करें, अधिक समय से बैंकों में लंबित रखने से लाभार्थी को योजना का लाभ लेने से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि गरीब और आवश्यकता वाले लोगों का तत्काल प्रकरण पास किया जाए अन्यथा आपके बैंक से शासकीय खाता को हटाने की कार्यवाही की जाएगी।
जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का प्राथमिकता से आधार अपडेट और केवाईसी करवाकर खाता को चालू स्थिति रखवाए ताकि राशि हस्तांतरित करने में कोई दिक्कत न हो। बैठक में आरबीआई के अधिकारी श्री नवीन तिवारी ने बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाए, विलंब के लिए बैंकों की जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्यवाही हेतु अनुशंसा करने की बात कही।

बैठक में विगत बैठक की कार्यवाही विवरण पर चर्चा किया गया, इसके अलावा जमा अग्रिम, ऋण जमा अनुपात (CD Ratio) पर चर्चा, मुद्रा योजना की प्रगति, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का क्रियान्वयन, जिलों के बैंकिंग गतिविधियों पर चर्चा, कृषि विभाग, एनआरएलएम (क्रेड्रिट लिकेज,इंटरप्राइसेस फ़ाइनेस),जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना,खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला अंत्यावसायी विभाग, पशु पालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, एन.यू.एल.एम. नगर पंचायत, भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे, नाबार्ड के प्रभारी अधिकारी, अग्रणी बैंक अधिकारी श्री जी तिर्की, समिति के सभी सदस्य (बैंकों के प्रतिनिधि) सहित संबंधित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

(जय प्रकाश सिंह)

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles