Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*नेशनल हाईवे 30 पर परिवहन विभाग का औचक निरीक्षण, बिना फिटनेस और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव 27 अप्रैल 2025*

सड़क हादसों में लगातार हो रही वृद्धि और आम जनता से मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कोण्डागांव जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैया के नेतृत्व में विभागीय अमले द्वारा नेशनल हाईवे 30 पर औचक वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैया ने जानकारी देते हुए बताया कि, सड़क पर दौड़ रहे कई ऐसे वाहन सामने आ रहे थे, जो फिटनेस प्रमाण पत्र के बिना ही संचालन कर रहे थे। यह न केवल वाहन चालकों की बल्कि अन्य यात्रियों और राहगीरों की भी जान के लिए खतरा बना हुआ था। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए औचक जांच का निर्णय लिया गया।

जांच के दौरान कुल 8 वाहन बिना फिटनेस के चलते पाए गए। इन वाहनों पर कुल 28 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं एक वाहन भारी मात्रा में ओवरलोड पाया गया, जिसके विरुद्ध 36 हजार रुपए का दंड अधिरोपित किया गया। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ वाहन चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना वाहन फिटनेस प्रमाण पत्र के ही वाहन का परिचालन कर रहे थे। इस गंभीर उल्लंघन के कारण दो वाहनों को तत्काल जप्त कर लिया गया है तथा उनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा अन्य छोटे-छोटे नियम उल्लंघन करने वाले 8 वाहनों पर भी 4 हजार 900 रुपए का समन शुल्क वसूला गया। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उनका कहना हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि कोण्डागांव जिले की सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके।

परिवहन विभाग द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया। कई वाहन चालकों ने मौके पर ही अपने दस्तावेज अपडेट करने की बात कही, जबकि कुछ वाहन चालकों ने मौके पर जुर्माना अदा किया। जिला प्रशासन ने भी आम जनता से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय सभी वैधानिक दस्तावेज साथ रखें और सड़क सुरक्षा नियमों का पूर्णतः पालन करें।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles