पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव ने रक्षित केंद्र मे आयोजित जनरल परेड की ली सलामी। बेहतर टर्नआऊट वाले अधिकारियो कर्मचारियों को किया प्रोत्साहित कई पुलिस कर्मचारियों को दिया गया ईनाम।
शस्त्रागार एवं स्टोर शाखा का निरीक्षण कर शस्त्रों के बेहतर रखरखाव एवं साफ सफाई हेतु दिए गये दिशा निर्देश।
रक्षित केंद्र व वाहन शाखा का भी किया निरीक्षण।
जनरल परेड के पश्चात् अधिकारियों एवं जवानों से कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु बलवा ड्रिल कराया गया।
कोंडागांव 16 फरवरी 2024–आज रक्षित केंद्र कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से) द्वारा जनरल परेड की सलामी ली गई उसके पश्चात परेड सम्मिलित अधिकारी, कर्मचारी के वेशभूषा का निरीक्षण किया गया एवं उत्तम वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। अचानक निर्मित होने वाली कानून व्यवस्था से निपटने के लिए पूर्व अभ्यास बलवा ड्रिल कराया।
परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलत राम पोर्ते, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री निमितेश सिंह परिहार, उप पुलिस अधीक्षक, श्री सतीश भार्गव, श्री रूपेश कुमार , श्री लक्ष्मण पोटाई, श्री के.पी. मरकाम रक्षित निरीक्षक श्री मुकेश कुमार जोशी एवं रक्षित केन्द्र कोण्डागांव के समस्त अधिकारी कर्मचारी परेड मे उपस्थित थे।



