WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का होगा आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 27 अगस्त 2025*

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेल दिवस, हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद जी के जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस मौके पर भारत शासन एवं राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार 29 से 31 अगस्त तक फिट इंडिया से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 29 अगस्त को फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ किया गया था।

वरिष्ठ खेल अधिकारी ने बताया कि जिले में आयोजित होने वाला कार्यक्रम 29 अगस्त को विकासनगर स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी, फिट इंडिया का शपथ दिया जाएगा एवं फुटबॉल मैच का आयोजन होगा। 30 अगस्त को फिट इंडिया का पेंटिंग प्रतियोगिता एवं इंडोर गेम्स जैस जूडो, कराते, बैडमिंटन एवं टेबलटेनिस का आयोजन एवं 31 अगस्त को “Sunday on Cycle” कार्यक्रम के अंतर्गत सायकल रैली का आयोजन किया जाएगा। सायकल रैली का मार्ग विकासनगर स्टेडियम से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक, पी.डब्ल्यू.डी. कार्यालय, डॉ भंज क्लिनीक से होते हुए कनेरा रोड से होते हुए इंडियन गैस कार्यालय से पुनः विकासनगर स्टेडियम में समाप्त होगा। इसके अलावा गुण्डाधुर कालेज में रस्साकसी, रस्सीकूद, फिट इंडिया पेंटिंग एवं पोस्टर निर्माण होगा। पेंटिंग का आयोजन जवाहर नवोदय, बालक स्कूल, कन्या स्कूल एवं आत्मानंद स्कूल, जामकोटपारा में भी किया जाएगा।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles