WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*’प्रशासन गांव की ओर’: सुशासन सप्ताह के तहत चल रहे विशेष शिविर*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*25 दिसम्बर तक जिलेभर में विशेष जनशिकायत निवारण शिविर*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 22 दिसम्बर 2025*

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में सुशासन सप्ताह–प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत 19 से 25 दिसम्बर 2025 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिले भर में “सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर” अभियान पूरी गति से जारी है।कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में 25 दिसम्बर 2025 तक सभी तहसील, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत कार्यालयों में विशेष जनशिकायत निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों से उनकी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। प्राप्त आवेदनों का जनपद पंचायत स्तर पर पंजी संधारण कर संबंधित विभागों को निराकरण हेतु भेजा जा रहा है ताकि कोई भी शिकायत अनसुनी न रह जाए। इन शिविरों में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए प्रशासनिक अमला मुस्तैदी से जुटा हुआ है। उच्च कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में शिविर स्थलों पर निर्धारित बैनर और बैकड्रॉप लगाए गए हैं, जिससे आमजन को शिविर तक पहुँचने में सुगमता हो रही है। मौके पर मौजूद अधिकारी न केवल आवेदन स्वीकार कर रहे हैं, बल्कि प्राप्त शिकायतों को तत्काल संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। ग्रामीणजन अपने नजदीकी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत अथवा तहसील कार्यालय में आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।जिले के सातों जनपद पंचायतों के सभी ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निपटारा सुनिश्चित करने की पहल भी की जा रही है ।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles