Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

जिले के 1 लाख 42 हजार महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की पहली किश्त आने से आयी चेहरों पर मुस्कान

महतारी वंदन सम्मेलन का जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक मुख्यालय में हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महतारी वंदन योजना की पहली किश्त की राशि को रिमोट दबाकर किया अंतरण

कोण्डागांव, 10 मार्च 2024--अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च को महिलाओं के लिए विशेष बनाने के लिए रविवार को महतारी वंदन सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअली रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की पहली किश्त का अंतरण प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में किया। जिसके तहत जिले की 01 लाख 42 हजार महिलाओं के खाते में 1000 रुपये की राशि का अंतरण होते ही महिलाओं में खुशियों की लहर दौड़ गयी। सम्मेलन में आयी सभी महिलाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इसका स्वागत करते हुए खड़े होकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। इस अवसर पर महिलाओं में उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस कार्यक्रम में राजधानी रायपुर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी वर्चुअली शामिल हुए थे। कोण्डागांव जिले में जिला मुख्यालय के साथ साथ सभी विकासखण्ड मुख्यालय एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सभी महिलाओं को सीधे वर्चुअली संबोधित किया। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहली किश्त का अंतरण किया गया। इस योजना के तहत अब प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में एक हजार रूपये प्राप्त होंगे।

इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा बाल विवाह मुक्त करने के अभियान का शुभारंभ करते हुए सभी को अपने परिवार में बाल विवाह को ना करवाने एवं समाज में बाल विवाह जैसी कुरीति खत्म कर जागरूकता प्रसार का संकल्प सभी को दिलाया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा 05 महिलाओं को महतारी वंदन स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं 10 महिलाओं को नवीनीकृत राशन कार्ड प्रदान किये गए।

कोण्डागांव जिला मुख्यालय के गुण्डाधुर महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ नीलम टोप्पो, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी, जिला पंचायत सदस्य बाल सिंह बघेल, पार्षद सोनमणी पोयाम, अंकुश जैन, लक्ष्मी ध्रुव, जनप्रतिनिधि मनोज जैन, डीपीओ अवनी कुमार बिस्वाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कलेक्टर द्वारा इस अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी गयीं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 01 मार्च 2024 से नवीन महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रूपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक प्राप्त होगा। योजना के तहत 10 मार्च को पहली बार सहायता राशि दी जाएगी। इससे प्रदेश में लगभग 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हुई।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles