WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशधार्मिक

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह बंधातालाब शिव मंदिर के निकट जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह
बंधातालाब शिव मंदिर के निकट जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

कोंडागांव, 22 जनवरी 2024–श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर कोंडागांव स्थित बंधातालाब शिव मंदिर के निकट जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अयोध्या में आयोजित श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत भी उपस्थित थे।
विधायक सुश्री उसेंडी ने इस अवसर पर लोगों को श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत ही भावुक करने वाला क्षण है। श्री रामलला के मंदिर निर्माण का जो सपना हमारे पूर्वजों ने सदियों से देखा था, हमने इसे साकार होते हुए साक्षात देखा। यह हम सभी के लिए सौभाग्य का क्षण है। यह गौरव का क्षण अत्यंत त्याग, तपस्या के उपरांत प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण में कोंडागांव वासियों का भी योगदान है। उन्होंने कहा कि भगवान राम को टेंट में देखकर यहां की जनता अत्यंत भावुक थी और जब राम मंदिर निर्माण के लिए जनसहयोग मांगा गया, तब यहां की जनता ने भाव विभोर होकर सहयोग किया।
सुश्री उसेंडी ने इस क्षण को रामराज्य स्थापना का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि श्री रामलला के दर्शन को यहां की जनता में भी उत्साह है, इसलिए छत्तीसगढ़ शासन ने रामलला दर्शन की योजना प्रारंभ की है तथा निश्चित तौर पर लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

मानस गान और भजन कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण
इस अवसर मां दशरदे मानस परिवार ग्राम चिमड़ी, श्री नव युगल रामायण मंडली ग्राम कुसमा, श्री रामचरित मानस मंडली संबलपुर, महिला मंडली कोंडागांव और श्री राम मानस मंडली भेलवापदर द्वारा मानस गायन और भजन कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष श्री सतीश सोनी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में नागरीकगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles