Breaking
*बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न**नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाल, विपक्ष का किया पुतला दहन**नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बयानार को मिली नए प्राथमिक चिकित्सा केंद्र भवन की सौगात*

*वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया पी एच सी भवन का लोकार्पण*

*क्षेत्रवासियों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 11 अप्रैल 2025*

वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज कोंडागांव जिले के दूरस्थ गांव बयानार में आयोजित लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को कुल 03 करोड़ 05 लाख 65 हजार रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें प्रमुख रूप से बयानार में 103.99 लाख रुपए के सीएसआर मद अंतर्गत निर्मित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र भवन का लोकार्पण और 201.66 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। वन मंत्री श्री कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस भवन के लोकार्पण से स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। साथ ही विभिन्न निर्माण कार्यों से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में जिले में भी स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आज ग्राम बयानार को एक नई सौगात के रूप में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के नए भवन की सुविधा प्राप्त हुई है, जो स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिले के अंतिम छोर पर स्थित इस गांव में चिकित्सा केंद्र भवन के लोकार्पण से आसपास के 21 गांवों के लगभग 15 हजार से अधिक ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होंगी। इस नवीन भवन के आरंभ होने से न केवल दवाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित होगी, बल्कि पहले से अधिक मरीजों का इलाज हो सकेगा। ग्राम बयानार में चिकित्सा केंद्र के नए भवन बनने से क्षेत्रवासियोंमें उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण है।

*201.66 लाख के भूमिपूजन की सौगात*

वन मंत्री श्री कश्यप ने क्षेत्रवासियों को 201.66 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी दी है, जिसमें विधायक निधि से विभिन्न निर्माण कार्य और नलकूप खनन का कार्य शामिल है।

*रक्तदान शिविर का भी हुआ आयोजन*

लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर नवीन प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें गांव के युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, श्री दीपेश अरोरा, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई एवं स्वास्थ विभाग के अधिकारीगण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और ग्रामवासी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles