WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*दंतेश्वरी पी जी महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं विकास विषय पर सेमिनार एवं रजत जयंती सफर का आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025*

छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 14 सितंबर 2025 

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर के शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय में “छत्तीसगढ़ संस्कृति और विकास की 25वीं वर्षगांठ” पर सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव गुहे के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित की गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विभागाध्यक्ष विधि काकतीय पीजी कॉलेज डॉ. मोहन सोलंकी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला, व्याख्याता (इंग्लिश), एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करपावंड उपस्थित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और बीए थर्ड सेमेस्टर की छात्रा आस्था झा द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद छात्रा नेहा कश्यप और सावित्री कश्यप ने राज्य गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया।

प्राचार्य डॉ राजीव गुहे ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ और बस्तर के विकास की झलक के साथ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए संकल्पित लक्ष्यों को सभी के समक्ष रखा गया। मुख्य अतिथि डॉ. मोहन सोलंकी ने अपने व्याख्यान में जनजातियों के विकास में छत्तीसगढ़ राज्य शासन के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने जनजातियों को सामाजिक भेदभाव और पिछड़ेपन को दूर करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख किया, जैसे कि शिक्षा और कौशल विकास, कृषि उत्पादन समग्र अभियान, सेवा केंद्र, पर्यटन और स्वरोजगार योजनाएं। इसके अलावा, उन्होंने बस्तर में जनजातियों के संरक्षण के लिए चलाई जा रही योजनाओं और संवैधानिक प्रावधानों पर भी चर्चा की।

इसके बाद डॉ. प्रमोद शुक्ला ने बस्तर की संस्कृति और धरोहर पर व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने बस्तर दशहरा, पर्यटन स्थलों और छत्तीसगढ़ की बोलियों के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य का शानदार प्रस्तुतिकरण दिया। इसके बाद छात्राओं ने छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों के विकास और पहचान की कहानी पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रिंसी दुग्गा और श्रीमती शबाना बेगम, डॉ गुलाब चंद साहू द्वारा सफल आयोजन के लिए विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles