कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
नारायणपुर पुलिस द्वारा संचालित संयुक्त नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाओ ’’अभियान में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता
*छत्तीसगढ़ आजतक, नारायणपुर/जगदलपुर 26 सितम्बर 2024*
*जिला नारायणपुर अबूझमाड़ क्षेत्रान्तर्गत परादी के जंगल मे माड़ डिविजन के साथ हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जिसमें DKSZC, DVCM सहित 03 हथियारबंद सीनियर कैडर माओवादी ढेर।*
*मृत नक्सलियों में रूपेश DKSZC 25 लाख ईनामी तथा जगदीश DVCM 16 लाख ईनामी एवं सरिता उर्फ बसंती पद PPCM कंपनी नंबर 10 PLGA 08 लाख ईनामी महिला नक्सली रूप में हुई शिनाख्त।*
*अबुझमाड़ क्षेत्रान्तर्गत लगातार 124 घंटों तक चलाया गया था सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाओं’’ अभियान।*
*संयुक्त अभियान में नारायणपुर, कोण्डागांव एवं दन्तेवाड़ा जिले के डीआरजी, एसटीएफ एवं बीएसएफ 11वी, 133वीं व 135वीं वाहिनी का बल रहा शामिल।*



