Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सर्मपण वृद्धा आश्रम कोण्डागांव का किया निरीक्षण*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 14 जनवरी 2026*

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के द्वारा सर्मपण वृद्धा आश्रम कोण्डागांव का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आश्रम में निवासरत वृद्धजनों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं जैसे आवास, भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
सचिव महोदय द्वारा वृद्धजनों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा आश्रम के कर्मचारियों को वृद्धजनों की देखभाल और सुविधाओं मे निरंतर सुधार के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों को उनके विधिक अधिकारों के संबंध में भी जानकारी दी गई एवं उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली नि शुल्क विधिक सहायता योजनाओं से अवगत कराया गया।
सचिव महोदय ने आश्रम प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि वृद्धजनों के सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण हेतु सभी आवश्यक कदम उठाया जाना अत्यंत आवश्यक है।
अंत में सभी वृद्धजनों को मकर संक्रान्ति की बधाई देते हुए फल एवं लड्डू वितरण किये गए।
इस अवसर पर वृद्धा आश्रम के सभी कर्मचारिगण एव अधिकार मित्र लोकेश कुमार यादव, रंजन कुमार वैध उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles