WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जनपद पंचायत बकावण्ड की अव्यवस्थाओं को लेकर सरपंच संघ ने जताई नाराजगी..*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर बस्तर,09 जुलाई 2025*

जनपद पंचायत बकावण्ड की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं को लेकर सरपंच संघ बकावण्ड ने गंभीर नाराजगी जताते हुए आज जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को चार बिंदुओं पर आधारित एक मांग पत्र सौंपा। सरपंच संघ ने मांग पत्र के माध्यम से जनपद में व्याप्त अव्यवस्थाओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है।
संघ की ओर से प्रथम मांग यह रखी गई कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में निर्मित व्यवसायिक परिसरों का किराया शुल्क जो जनपद पंचायत के खाते में जमा किया जा रहा है, उसे तत्काल प्रभाव से ग्राम पंचायतों के खाते में जमा कराया जाए। साथ ही पूर्व में जनपद स्तर पर जमा की गई राशि को निर्माण वर्ष से लेकर अब तक के ब्याज सहित ग्राम पंचायतों को वापस किया जाए। सरपंचों का कहना है कि यह राशि ग्राम पंचायत की आय है, जिसे जनपद स्तर पर रखे जाने से पंचायतों के स्वशासन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
दूसरे बिंदु में सरपंच संघ ने जनपद पंचायत बकावण्ड में मात्र एक उपयंत्री (सब इंजीनियर) की नियुक्ति पर गहरी आपत्ति जताई। संघ का कहना है कि जनपद अंतर्गत कुल 93 ग्राम पंचायतें हैं और एकमात्र उपयंत्री के भरोसे समस्त विकास कार्यों की निगरानी, प्राक्कलन, निरीक्षण तथा माप कार्य संभव नहीं हो पाता। परिणामस्वरूप पंचायतों में कार्यों की गति धीमी हो गई है। उन्होंने जनपद में तत्काल दो उपयंत्रियों की नियुक्ति की मांग की।
तीसरे बिंदु में राशन कार्ड से नाम काटने की प्रक्रिया को जनपद स्तर पर किए जाने की मांग की गई। सरपंचों ने बताया कि विवाह अथवा मृत्यु उपरांत नाम काटने हेतु ग्रामीणों को जिला मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी होती है। यदि यह प्रक्रिया जनपद स्तर पर पंचायत प्रस्ताव के आधार पर संपन्न हो, तो ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
चौथे एवं अंतिम बिंदु में सरपंच संघ ने जनपद परिसर में निर्मित सरपंच सदन भवन के जीर्ण-शीर्ण स्थिति की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने भवन के शीघ्र मरम्मत कराकर उसे सरपंच संघ को सौंपे जाने की मांग रखी।
सरपंच संघ ने जनपद पंचायत से मांग की है कि उपरोक्त सभी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर जल्द निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे ग्राम पंचायतों का सुचारू संचालन एवं ग्रामीण विकास की गति बनी रहे। मुख्य रूप से उपस्थित रहे सरपंच संघ अध्यक्ष रीमाधर बघेल,उपाध्यक्ष गोपाल कश्यप,सचिव संतोष कश्यप, मीडिया प्रभारी नीलम कुमार कश्यप,मधु सुदन नेताम, संतोष कश्यप, सलाहकार लखमू राम नेताम, संरक्षक चंपा सूर्यवंशी ,अंबाली बघेल, तिलोत्तमा प्रवक्ता जयमनी कश्यप, धनमती भारती, महामंत्री चक्रधर,कार्यकारिणी जितेंद्र सिंह बघेल, सोनसिरा,अर्जुन, भगवती ,जोगेंद्र कुलधर,आसमती, तिलेश्वरी, श्यामवती, सुंदरी कश्यप एवं सरपंच संघ के पदेन सदस्य उपस्थित रहे

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles