WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*जगदलपुर, बास्तानार विकासखंड में समाधान शिविर का आयोजन..*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*कुरंदी समाधान शिविर में विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव हुए शामिल*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर बस्तर, 21 मई 2025*

बुधवार को बस्तर जिले के दो विकासखंड जगदलपुर, बास्तानार के ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। विकासखंड जगदलपुर के कुरंदी में आयोजित समाधान शिविर में सम्मिलित ग्राम – हल्बाकचोरा, मंगडूकचोरा, शासनकचोरा, आड़ावाल, कुसुमपाल, नकटीसेमरा, मारकेल, सिवनागुड़ा, कुरंदी, बिलौरी, करकापाल, धनियालूर, चिलकुटी, पोड़ागुडा, चितापदर को शामिल किया गया। विकासखण्ड- जगदलपुर के कुरंदी कलस्टर में आयोजित शिविर हेतु 10331आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 10304 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 27 लंबित हैं। सर्वाधिक 6482 आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिला था।

इसके अलावा बास्तानार विकासखंड के कोड़ेनार में आयोजित समाधान शिविर में सम्मिलित ग्राम – कोड़ेनार, कुमापारा, बरछेपाल, तीरथुम, छोटे काकलूर, सिलकझोड़ी, बाटकोटा, मांझीभाटा, टंगियाझोडी, गोरियापाल, छोटे बोदेनार ग्राम पंचायत में शामिल हैं। कोड़ेनार कलस्टर में आयोजित शिविर हेतु 1981आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 1983 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 2 लंबित हैं। कुरंदी में आयोजित समाधान शिविर में विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि प्रदेश सरकार युवा, गरीब, बेटी, महिला, बुजुर्ग सहित सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि जनता के हित में कार्य करे। इसलिए सुशासन तिहार का कार्यक्रम संचालित कर रही है ताकि आम जनों की समस्याओं का तत्काल समाधान हो। प्रशासन द्वारा दस-बारह पंचायत के बीच समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें 38 विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित होते इस शिविर के माध्यम से आप अपनी मांग या समस्या को जरूर लाए और निराकरण की पहल करवाएं। इस शिविर में जनपद पंचायत जगदलपुर के अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप सहित जिला पंचायत और जनपद पंचायत के सदस्य, अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, दस पंचायतों के सरपंच सहित एसडीएम जगदलपुर, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों ने विभागीय स्टालों का अवलोकन किया और विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles