Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बस्तर क्षेत्र के चुनौती भरे माहौल में पत्रकारिता करने के साहस को नमन – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर पत्रकार संघ के पदाधिकारियों को दिलवाई शपथ*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर बस्तर,02 जनवरी 2025*

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर जैसे क्षेत्र में पत्रकारिता करना एक बड़ी चुनौती है, क्षेत्र की समस्याओं, आम जनता की आवाज बनकर शासन-प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने की साहस को नमन है। बस्तर के विकास हेतु पत्रकारों के प्रयास सतत जारी रहे, आप लोंगों के प्रयास से प्रदेश की नकारात्मक छवि को दूर करने में सहायक हुए। छवि में सुधार होने के साथ ही इस बार तीस लाख से अधिक पर्यटक प्रदेश के पर्यटन स्थलों में पहुँचे है । उन्होंने बस्तर पत्रकार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी ।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने बस्तर पत्रकार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पदीय दायित्व के प्रति निष्ठा, समर्पण की शपथ दिलवाई । कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता के उच्च आदर्शों का पालन कर सरकार के अच्छे काम की जानकारी जनता को दें तथा कमियों को भी बताएं। वनमंत्री केदार कश्यप ने संघ के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बस्तर की समस्याओं को आवाज बनने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। विधायक जगदलपुर किरण देव ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित करने में बस्तर के पत्रकारों महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम में बस्तर पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन दिए। इस अवसर पर खेल मंत्री टंकराम वर्मा,चित्रकोट, दंतेवाड़ा और केशकाल विधायक सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles