WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमांग

*बीजापुर: पीएमजीएसवाई के तहत बनी सड़क बदहाल, जनप्रतिनिधियों ने की विभाग से त्वरित मरम्मत की मांग*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,बीजापुर 7 अक्टूबर 2025*

बीजापुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGYSY) के तहत न्यू बस स्टैंड से गंगालूर पुलिस लाइन तक बनी सड़क बुरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क की स्थिति और भी बिगड़ गई है। स्थानीय लोगों में इस बदहाल सड़क को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों और नगर पालिका बीजापुर के पार्षदों ने सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी यह सड़क कुछ ही वर्षों में बदहाल हो गई, जिसके चलते आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों का आरोप है कि सड़क की खराब हालत के कारण अब तक 4 से 5 लोगों की जान जा चुकी है।

 सड़क योजना अधिकारी से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात
सोमवार को नगर पालिका बीजापुर के पार्षदगण और ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी नवीन कुमार टोंडे से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने न्यू बस स्टैंड से गंगालूर पुलिस लाइन तक सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

अधिकारी नवीन कुमार टोंडे ने बताया कि बीजापुर से हीरोली तक की सड़क का रखरखाव कार्य पूर्व में किया जा चुका है, परंतु कुछ हिस्सों में अब भी मरम्मत की आवश्यकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अक्टूबर माह तक मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा और सड़क को सुगम बनाया जाएगा।

 स्थानीय नागरिकों ने जताई राहत की उम्मीद
विभागीय अधिकारी के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही सड़क की समस्या का समाधान होगा।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles