WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

Uncategorizedछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प यात्रा हेतु दिए गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक करें निर्वहन

कलेक्टर श्री सोनी ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
विकसित भारत संकल्प यात्रा हेतु दिए गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक करें निर्वहन

कलेक्टर श्री सोनी ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश


कोण्डागांव, 12 दिसंबर 2023/ 
कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने भारत सरकार द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में दिए गए सभी दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसके माध्यम से सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। कलेक्टर ने इसके साथ ही कहा कि निर्वाचन की कार्यवाही समाप्त होने के पश्चात् अब सभी अधिकारी पूरी तन्मयता के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को तत्परतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए कार्य करें और कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न लाएं।कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वाहनों के संचालन के लिए रुट चार्ट को अंतिम रुप देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के गरिमापूर्ण आयोजन के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने के निर्देश भी दिए।कलेक्टर श्री सोनी ने इस दौरान बुधवार 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह का शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सीधे प्रसारण के लिए टेलीविजन या प्रोजेक्टर आदि की व्यवस्था के संबंध में भी निर्देशित किया।
कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले में जैविक कृषि का रकबा बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी और उठाव की भी समीक्षा की। उन्होंने चावल जमा नहीं करने वाले मिलरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा और सीमाकंन के सभी आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर करने तथा भू-अर्जन से संबंधित सभी प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राकृतिक आपदा से सभी पीड़ित परिजनों को सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराए जाने पर भी जोर दिया।
बैठक में वन मंडलाधिकारी श्री एन गुरुनाथन, श्री आरके जांगड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेमप्रकाश शर्मा सहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles