WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कलेक्टर ने सभी सेक्टरों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों के सर्वेक्षण हेतु दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

मतदान केंद्रों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्थाएं करें सुनिश्चित- कलेक्टर

कोण्डागांव, 16 मार्च 2024–शनिवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए जिले के सभी सेक्टरों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। इस प्रशिक्षण में कलेक्टर ने जिले के सभी मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने हेतु संवेदनशील केन्द्रों की पहचान एवं उनके मूल्यांकन के संबंध में जानकारी देते हुए सभी सेक्टर अधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मापदंड के आधार पर क्षेत्र की संवेदनशीलता की जांच हेतु निर्देश दिये। जिसमें क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव, राजनीतिक तनाव, पूर्व में हुए जघन्य अपराध, पूर्व मतदानों में कम मतदान प्रतिशत, महिला एवं विशेष जाति के लोगों में मतदान न करने हेतु किसी प्रकार के दबाव, पूर्व निर्वाचन में प्रभावित होने आदि बिन्दुओं के आधार पर संवेदनशीलता निर्धारण करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने सभी सेक्टर अधिकारियों को अपने निर्धारित क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों में भ्रमण कर सेक्टर अधिकारियों को मतदान दलों के जाने के लिये मार्ग निर्धारित करने एवं सतत संवाद स्थानीय लोगों से स्थापित करने तथा इसके लिए योजना निर्माण के निर्देश दिए। इसके साथ ही मतदान केंद्रों में न्यूनतम आवश्यक सुविधा के अंतर्गत दिव्यांगों के लिए रैंप, मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता, विद्युत् व्यवस्था, पेयजल, शौंचालय आदि व्यवस्थाओं की जानकारी एकत्र करने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही सभी सुविधाओं को सुनिश्चित करते हुए ऐसे केन्द्र जहां आवश्यकता है वहां की जानकारी देकर व्यवस्था सुनिश्चित कराने को भी निर्देशित किया। उन्होंने जिले के अंतराज्यीय एवं अंतर जिला सीमाओं की निरंतर जांच हेतु एसएसटी दलों को सक्रिय करने के साथ विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम चित्रकान्त चार्ली ठाकुर सहित सभी पुलिस एवं प्रशासनिक सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles