WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*मजदूरी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम रतन के*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 29 जुलाई 2025*

बकावंड ब्लाक के जैतगिरी के श्री रतन चंदेल अब मजदूरी से आगे बढ़कर आत्म निर्भरता की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। श्री रतन चंदेल के जीवन को आत्म निर्भरता की ओर आगे बढ़ाने में दन्तेश्वरी बुनकर सहकारी समिति ने बहुत अधिक सहायता की है। ग्राम जैतगिरी के निवासी 44 वर्षीय रतन चंदेल पहले मजदूरी का काम करते थे, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो रहा था। दो साल पहले जिला हाथकरघा कार्यालय जगदलपुर से संबद्ध दंतेश्वरी बुनकर सहकारी समिति मर्यादित जगदलपुर से जुड़ने के बाद उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया। बुनकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद, रतन चंदेल अब प्रतिदिन औसतन 17 मीटर कपड़े की बुनाई करते हैं, जिससे वे सालाना लगभग 6120 मीटर कपड़े का उत्पादन कर लेते हैं। इस नए कार्य से उनकी वार्षिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
श्री रतन चंदेल बताते हैं कि वर्ष 2024-25 में उन्हें लगभग 2 लाख रुपये की आमदनी हुई है, जिससे उनका परिवार अब खुशहाली से जीवन-यापन कर रहा है। श्री रतन चंदेल अपनी सफलता का श्रेय दंतेश्वरी बुनकर सहकारी समिति मर्यादित, जगदलपुर और जिला हाथकरघा कार्यालय जगदलपुर को देते हैं। वह अन्य बुनकरों को भी ईमानदारी और लगन से काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, ताकि वे भी इसी तरह का लाभ अर्जित कर सकें। वह उम्मीद करते हैं कि उन्हें समिति की अन्य योजनाओं का लाभ भी मिलता रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के इच्छुक युवाओं के लिए श्री रतन चंदेल की कहानी एक प्रेरणा है।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles