WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*रंग लाया बस्तर सांसद महेश कश्यप का प्रयास जगदलपुर से सुकमा रोड होगी फोरलेन महाराणा प्रताप चौक में बनेगा फ्लाई ओवर*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*सांसद महेश कश्यप के पत्र के जवाब में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र लिखकर दी जानकारी*

*परिवहन मंत्रालय ने दी डीपीआर कार्य वार्षिक योजना वर्ष 2024-25 मे सम्मिलित करने की स्वीकृति*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 1 जुलाई 2025*

बस्तर सांसद महेश कश्यप सांसद निर्वाचित होने के बाद ही बस्तर में मूलभूत सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं जिसके तहत उन्होंने 20 दिसंबर 2024 को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जगदलपुर शहर के महाराणा प्रताप चौक पर फ्लाईओवर एवं (आईआई) राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 जगदलपुर से सुकमा मार्ग को 4-लेन करने की मांग की थी।
सांसद महेश कश्यप के इस पत्र की जवाब में विगत 24 जून 2025 को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बस्तर सांसद महेश कश्यप को पत्र लिखकर उपरोक्त कार्य की स्वीकृति के विषय में जानकारी दी।

पत्र में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा कि मैंने इस मामले की जाँच करवाई तथा उक्त के संबंध में आपको अवगत कराया जाता है कि वर्तमान में यातायात घन्त्व एवं विकास को ध्यान में रखते हुए मेरे मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में रष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक- 30 रायपुर-जगदलपुर मार्ग के कि.मी. 81.500 से 298.00 कुल 216.500 कि.मी. एवं जगदलपुर-सुकमा काँटा मार्ग के कि.मी. 14.200 से 184.800 कुल 170.600 कि.मी. को 4 लेन मय पेव्हड शोल्डर सहित विकसित करने हेतु डी.पी.आर. कार्य वार्षिक योजना वर्ष 2024-25 मे सम्मिलित कर स्वीकृति प्रदान की गयी है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र के माध्यम से बस्तर सांसद महेश कश्यप को आश्वास्त किया कि नियुक्त डी.पी.आर. कंसल्टेंट द्वारा सर्वे एवं डी.पी.आर. तैयार करने का कार्य प्रारंभ किया गया है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए डी.पी.आर. के परिणाम के आधार पर महाराणा प्रताप चौक पर फ्लाईओवर सहित उक्त मार्ग का उचित एलाइनमेंट तय करके शीघ्र ही कार्य स्वीकृत किया जाएगा।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय परिवार मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार प्रकट किया है बस्तर सांसद महेश कश्यप का कहना है कि महाराणा प्रताप चौक में फ्लाई ओवर निर्माण से उक्त चौक में दुर्घटना में कमी आएगी और नगर में ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर हो जाएगी।

वहीं जगदलपुर सुकमा फोर लेन बनने से बस्तर विकास की एक नई गाथा लिखेगा और सुकमा जिले वासियों को परिवहन की बेहतर सुविधा मिल पाएगी।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles