Breaking
*नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश**महिला आरक्षण बिल को लेकर दुष्प्रचार कर रही भाजपा— – लक्ष्मी ध्रुव**नारी वंदन का घड़ियाली क्रंदन* *(आलेख : बादल सरोज)**महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

**लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने कार्यालयों की साफ-सफाई की**

**छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव 19 अक्टूबर 2024**

शासन के आदेशानुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग, कोण्डागांव संभाग में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान की अगुवाई कार्यपालन अभियंता एआर मरकाम और अनुविभागीय अधिकारी आरएन उसेण्डी ने की। विभाग के सभी कर्मचारियों ने मिलकर कार्यालय के अंदर की साफ-सफाई की, पुरानी फाइलों को हटाकर उन्हें रिकॉर्ड रूम में व्यवस्थित ढंग से जमा किया। साथ ही कार्यालय परिसर, नाली, रास्तों और पार्किंग स्थल की भी सफाई की गई।

यह स्वच्छता अभियान विभाग में प्रत्येक शनिवार को आयोजित किया जाता है। अनुविभागीय अधिकारी आरएन उसेण्डी ने कहा, “स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य केवल स्वच्छता को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि कार्यालयों में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। इससे एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।”

इस अभियान में उप अभियंता एसके सिरदार, हरीश नेताम, जितेंद्र साहू, ऐश्वर्या लक्ष्मी ठाकुर, कंप्यूटर ऑपरेटर वीरेंद्र बघेल, सुशील मार्कण्डेय, स्थल सहायक आरआर पटेल, गोवर्धन दीवान, राजेश जनगाम, सौरभ बंजारे, गुलाब मानीकपुरी, वाहन चालक खेम कुमार साहू, गैंग श्रमिक जयसिंह मरापी, भूपेंद्र सोरी, लुभान पोयाम, लच्छनी देवांगन और विभाग के अन्य कर्मचारी भी शामिल थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles