WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव द्वारा केशकाल मुख्य सड़क के गम्भीर जानलेवा गड्डो के संबंध में संज्ञान लिया गया*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, केशकाल/कोंडागांव 30 अगस्त 2025*

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी के द्वारा जनपद पंचायत केशकाल से व्यवहार न्यायालय केशकाल के मेन रोड में जानलेवा गड्ढ़े, जलजमाव और क्षतिग्रस्त डामर के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है एवं सड़क के गडढे गम्भीर घटना, दुर्घटना को आंमत्रित कर रहे हैं। जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग होकर मुख्य सड़क पर जनपद पंचायत, बस स्टैण्ड एवं स्कूल तथा सबसे महत्वपूर्ण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैसे सार्वजनिक स्थान स्थित है। जहां से प्रतिदिन स्कूल जाने वाले बच्चें, न्यायालयों में पक्षकारों एवं अस्पताल के गम्भीर मरीज सहित आम जनता का आना जाना लगा रहता है। लम्बी अवधि से उक्त मार्ग की मरम्मत व देख रेख के संबंध में शासन प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही की जा रही हो, यह दर्शित नहीं हो रहा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव ने केशकाल रोड के गम्भीर एवं जानलेवा गड्डों के संबंध में स्वयं संज्ञान लेकर जिलाधीश /जिला दण्डाधिकारी एवं संबंधित कार्यपालक दण्डाधिकारी से गम्भीर घटना दुर्घटना को आंमत्रित करने वाली गड्डों से भरी हुई मुख्य सड़क को सुगम परिवहन योग्य नहीं बनाए जाने के संबंध में गम्भीरता से कार्यवाही क्यों नहीं की जा रहा है। इस संबंध में जनपद पंचायत कार्यालय से व्यवहार न्यायालय केशकाल के मुख्य मार्ग को सुगम यातायात योग्य करने की कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है, इस संबंध में संबंधित विभाग से दिनांक 04.09.2025 तक विस्तृत जानकारी प्रतिवेदन मंगाए जाने हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोण्डागांव को निर्देशित किया गया है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles