Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

रायपुर : मिनी महारानी हास्पिटल के रूप में विकसित होंगे धरमपुरा एवं कुम्हारपारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

स्वास्थ्य सुविधाओं का हुआ विस्तार, जगदलपुर वासियों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण

शहरी अस्पतालों में सुविधा बढ़ने से महारानी हॉस्पिटल में कम होगा मरीजों का दबाव

रायपुर 25 जनवरी 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जगदलपुर जिला मुख्यालय के धरमपुरा एवं कुम्हारपारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। दोनों अस्पतालों को मिनी महारानी अस्पताल के रूप में विकसित किया गया है। इन अस्पतालों के आरंभ होने से महारानी हास्पिटल में मरीजों का दबाव तो कम होगा ही, धरमपुरा एवं कुम्हारपारा के लोगों को अपने घर के पास ही महारानी अस्पताल जैसी सुविधाएं मिल पाएंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान अस्पताल की सुविधाओं का निरीक्षण कर कहा कि यहां पर मरीजों के लिए बहुत अच्छी सुविधा उपलब्ध है। इससे महारानी अस्पताल में दबाव कम होगा।
उल्लेखनीय है कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरमपुरा व कुम्हारपारा के नवीन भवन के निर्माण हेतु 75 लाख रूपए की स्वीकृति प्रति केंद्र के मान से दी गई थी। उक्त संस्थाओं में 12 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। संस्था में प्रतिदिन ओपीडी में औसत 85 व्यक्तियों की उपस्थिति रहती है। संस्थागत प्रसव के माध्यम से गर्भवती माताओं को लाभ भी मिलता है। इन स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से प्रसव पूर्व देखभाल एवं सेवाएं, नवजात शिशु के स्वास्थ्य एवं टीकाकरण सेवाएं, बाल्य व किशोर स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार नियोजन एवं प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएं, सामान्य रोगों के लिए बाह्य रोगी देखभाल प्रबंधन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधन, गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, आंख, नाक, कान, गला संबंधी सेवाएं तथा विभिन्न लैब सेवाएं जैसे हिमोग्लोबिन, स्क्रीनिंग, ब्लड ग्रुप, मलेरिया, टीएलसी, डीएलसी, आरसीबी,  इएसआर, बीटीसीटी, प्लेटलेट काउंट, डेंगु एंटीजन किट, ब्लड शुगर, वायरल मार्कर प्रदान की जा रही है। तीनों शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम रोड, धरमपुरा, कुम्हारपारा में सेवाओं का विस्तार करते हुए हमर (आमचो) अस्पताल भी बनाया जा रहा है। जिसके तहत दंत चिकित्सक, नेत्र रोग सम्बन्धी व फिजियोथैरेपी की सेवाएं शामिल है। वर्तमान में तीनों शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में फिजियोथैरेपी की सेवाएं निर्धारित दिवस पर प्रदान की जा रही है।
इस मौके पर निशा स्वर फाउंडेशन जगदलपुर ने मुख्यमंत्री श्री साय को हॉस्पिटल के लिए प्रीपेड सेनेटरी नेपकिन मशीन भेंट की। निशा स्वर फाउंडेशन जगदलपुर द्वारा धरमपुरा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 2 प्रीपेड सेनेटरी नेपकिन मशीन सहित 2 इंसुलेटर मशीन भी लगाई गई है।
अब हॉस्पिटल नहीं है दूर,घर के पास ही होगा मेरा इलाज – श्रीमती सुनीता दास

धरमपुरा में अस्पताल के आरंभ होने से आसपास रहने वाले नागरिक बहुत ही खुश हैं। अस्पताल में जांच कराने आयी कुशाभाऊ ठाकरे वॉर्ड निवासी गर्भवती महिला श्रीमती सुनीता दास ने बताया कि नया अस्पताल बनने से हम लोगों को बड़ी राहत आज मिली है। पहले हम लोगों को तबियत खराब होने पर या छोटी-छोटी जांच के लिए महारानी हॉस्पिटल ही जाना पड़ता था। महारानी हॉस्पिटल घर से दूर तो है ही वहां भीड़ भी अधिक रहती है। इलाज कराने जाओ तो समय भी बहुत लगता था। अब घर के पास ही हॉस्पिटल खुलने से आसानी से आ जा सकती हूं। हॉस्पिटल में अच्छी सुविधा उपलब्ध है। आज मैं अपना डॉक्टर से स्वास्थ्य चेकअप कराने आई थी।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles