WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

मतगणना की तैयारियां, प्रशिक्षण में बताई गई बारीकियां

पीजी कॉलेज में 3 दिसम्बर को होगी मतगणना

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
मतगणना कार्य का दिया गया प्रशिक्षण
सहायक, पर्यवेक्षक और माईक्रो आब्जर्वर्स को बताई गई बारीकियां
प्रशिक्षण में मतगणना की प्रक्रिया के हर संशय का समाधानरू कलेक्टर श्री सोनी

कोण्डागांव, 29 नवम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत 03 दिसम्बर को होने वाले मतगणना कार्य के लिए मतगणना सहायक, पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभा कक्ष में प्रशिक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नियमों का पालन करते हुए मतगणना की प्रक्रिया पूरी करने के लिए बारीकियां बताई गई। इस दौरान डाक मत पत्र और इलेक्ट्रॉनिक रुप से प्रेषित डाक मतपत्र प्रणाली (ईटीपीबीएस) से प्राप्त मतों की गणना, ईवीएम में दर्ज मतों की गणना, वीवीपीएटी स्लीप गणना, मतगणना की समाप्ति के पश्चात ईवीएम तथा निर्वाचन सामग्रियों को मुहरबंद करने के संबंध में पूरी जानकारी दी गई।
इस दौरान कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने कहा कि मतगणना की प्रक्रिया के संबंध में किसी भी प्रकार की संशय होने पर उसका समाधान अवश्य प्राप्त करें, जिससे मतगणना केन्द्र में पूरे आत्मविश्वास के साथ कार्य संपादित किया जा सके। उन्होंने पूरे अनुशासन के साथ मतगणना कार्य के संपादन पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मतगणना के प्रत्येक चक्र के उपरांत अभिकर्ताओं द्वारा संतुष्टि जताए जाने पर ही अगले चक्र की गणना प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित मतगणना के लिए यह अत्यंत आवश्यक है, कि सभी नियमों को भलीभांति ज्ञान हो। उन्होंने मतगणना प्रारंभ करने के पूर्व मौके पर उपस्थित उम्मीदवारों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी अनिवार्य रूप से देने को कहा।
इस दौरान प्रशिक्षकों ने मतगणना के संबंध में प्रमुख वैधानिक प्रावधानों, नियमों तथा मतगणना के दौरान बरती जाने वाली जरूरी सावधानी के संबंध में बताया। प्रशिक्षण में बताया गया कि मतगणना स्थल पर मोबाईल ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। इस दौरान मतगणना के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी देते हुए उनका शत-प्रतिशत् पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर पुर्नगणना, लाट आदि की प्रक्रियाओं एवं निर्देशों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया कि दो उम्मीदवारों को बराबर मत प्राप्त होने की स्थिति में लाट निकाला जाएगा। लाट निकालने से पहले निर्वाचन आयोग से अनुमति लेना आवश्यक है। प्रशिक्षण में मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा उम्मीदवारों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं तथा मीडियाकर्मियों को पहचान पत्र जारी किए जाने के संबंध में प्राप्त दिशा-निर्देशों की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मतगणना के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए प्रेेक्षकों की भूमिका के संबंध में भी जानकारी दी गई।
इस दौरान वन मंडलाधिकारी श्री आरके जांगड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा ठाकुर सहित मतगणना पर्यवेक्षक, सहायक और माईक्रो आर्ब्जवर उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles