Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 का शुभारम्भ*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 16 नवम्बर 2024*

विकास नगर स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 का शुभारम्भ किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत पहले चरण में आवास से वंचित हितग्राहियों को अब दूसरे चरण में पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के दूसरे चरण के लिए हितग्राही सर्वेक्षण का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस दौरान हितग्राहियों का सांकेतिक रूप से सर्वेक्षण प्रपत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। योजना को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिनमें लाभार्थी आधारित निर्माण, भागीदारी में किफायती आवास, किफायती किराया आवास और ब्याज सब्सिडी शामिल हैं।
इच्छुक आवेदक केंद्र सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही, शहरी निकायों में हेल्पडेस्क भी स्थापित की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान किया जा सके।
*योजना के लिए अनिवार्य दस्तावेज और पात्रता*
लाभार्थी परिवार में पति, पत्नी, अविवाहित बेटे और बेटियां शामिल होंगी। परिवार के किसी भी सदस्य के नाम देश में कहीं भी पक्का मकान नहीं होना चाहिए। सभी सदस्यों का आधार कार्ड अनिवार्य है। आवेदक को 31 अगस्त 2024 के पूर्व स्थानीय निकाय क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।
शासन द्वारा योजना के दायरे को बढ़ाते हुए तीन आय वर्गों को शामिल किया गया है, पहला आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक, निम्न आय वर्ग में वार्षिक आय छह लाख रुपये तक और मध्यम आय वर्ग में वार्षिक आय नौ लाख रुपये तक शामिल है।

इस दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए राजस्व विभाग के कर्मचारियों तथा राशन कार्ड संबंधी कार्यों के लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश किया।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री अविनाश भोई, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, पार्षद अंकुश जैन, सोनामणि पोयम और निरांबर जाली उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles