Breaking
*महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* 

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*टेक बैक योर प्रॉपर्टी’’ अभियान के तहत पूर्व में गुम मोबाइल को ceir पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने किया ट्रैक*

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 14 अगस्त 2025*

बस्तर पुलिस द्वारा एक ओर सायबर अपराध पर लगातार कार्यवाही की जा रही है वहीं दूसरी ओर जन सुविधा को ध्यान में रखकर ‘’टेक बैक योर प्रॉपर्टी’’ अभियान के तहत पूर्व में गुम मोबाइल को ceir पोर्टल के माध्यम से ट्रैक किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में आजादी के महोत्सव के अवसर पर साइबर सेल जगदलपुर जिला बस्तर द्वारा गुमशुदा / चोरी किये गए मोबाइल को अथक प्रयासों से रिकवर कर प्रार्थियों की सुविधा के लिए उनके निवास सम्बंधित थाना को सुपर्द किया जा रहा है, सम्बंधित मोबाइल धारक/स्वामी को थाने के माध्यम से संपर्क किया जाकर मोबाइल सुपुर्द किया जाएगा । संपर्क किए जाने पर प्रार्थी अपने साथ
•मोबाइल गुमशुदगी के आवेदन
•आधार कार्ड का फोटो कॉपी
•बिल का फोटो कॉपी , यदि नहीं हैं तो मोबाइल का डिब्बा लेकर जावें !

थानावार प्रेषित गुमशुदा (रिकवर) मोबाइल की जानकारी निम्नानुसार है:-
नगरनार – 22, कोतवाली – 57, बोधघाट – 50,परपा – 23, बस्तर – 30, भानपुरी – 06 , बकावंड – 20, करपावंड – 02, लोहंडीगुड़ा – 16, कोड़ेनार – 06, दरभा – 01 ,बड़ांजी – 02 कुल :- 233
नोट :- मोबाइल गुमशुदा/चोरी होने की स्तिथि में प्रार्थी अपनी शिकायत नेशनल हेल्पलाइन पोर्टल CEIR में दर्ज कर तत्काल आईएमईआई को ब्लॉक करें साथ ही टेलीकॉम कंपनी से सम्पर्क कर सिम भी बंद करावें !* सायबर क्राइम से बचें और जागरूक रहें ।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह ( मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles