WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमांग

*माओवादी संगठन की ‘शांति वार्ता’ की पहल: मुख्यमंत्रियों को पत्र, 1 जनवरी 2026 तक अभियान रोकने की माँग*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 28 नवंबर 2025*

तारीख: 28 नवंबर 2025 भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी), महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ स्पेशल जोनल कमेटी (MMC) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ स्पेशल जोनल कमेटी (MMC) ने तीनों राज्यों, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर माओवाद विरोधी अभियानों को अस्थायी रूप से रोकने और सामूहिक आत्मसमर्पण पर निर्णय लेने के लिए समय देने का अनुरोध किया है।

माओवादी संगठन की मुख्य माँगें और प्रस्ताव:
अभियान पर विराम: MMC ने तीनों राज्यों की सरकारों से अनुरोध किया है कि सुरक्षा बलों के अभियानों को अस्थायी रूप से विराम दिया जाए, जिससे MMC जोन के सभी कैडर 1 जनवरी 2026 तक हथियार त्यागने, सामाजिक जीवन में वापस लौटने और पुनर्वास की योजना पर सामूहिक निर्णय ले सकें।

सम्पर्क स्थापित करना: संगठन ने कहा है कि वह 1 जनवरी 2026 तक दोपहर 11 से 11:15 बजे के बीच संपर्क स्थापित करने का प्रयास करेगा और तब तक संपर्क की प्रक्रिया पर चालू रहकर प्रयास करेगा।

रेडियो/समाचार बुलेटिन प्रसारण: तीनों राज्यों की सरकारों से 10 दिनों तक शाम के प्रादेशिक समाचार से ठीक पहले एक विशेष बुलेटिन प्रसारित करने की अपील की गई है।

प्रतिनिधियों से अनुरोध: संगठन ने अपने प्रतिनिधि साथियों सोनू दादा और संतोष दादा से तीनों राज्यों की सरकार के साथ बात करने और पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करने का अनुरोध किया है।

गोपनीयता और सुरक्षा: माओवादियों ने इस अवधि के दौरान गिरफ्तार या आत्मसमर्पित करने वाले किसी भी सदस्य की जानकारी को खुफिया सूचना मानकर बलों को जंगलों में न भेजने का आग्रह किया है।

जन प्रतिनिधियों से अपील: जन प्रतिनिधियों और पत्रकारों से इस प्रक्रिया के पूरा होने तक सहयोग बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles