WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*थाना नगरनार में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत किया गया ग्राम सरपंच/उपसरपंच/सचिव/ कोटवार सम्मेलन का आयोजन।*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

कार्यक्रम में थाना नगरनार क्षेत्र के ग्रामों के ग्राम सरपंच/उपसरपंच/सचिव / कोटवार के अलावा गौ सेवको एवं बजरंग दल के पदाधिकारी गण भी हुये शामिल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री महेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुमीत कुमार डी धोत्रे (भा०पु०से०)के आतिथ्य में कार्यकम हुआ सम्पन्न।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री महेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुमीतकुमार डी धोत्रे (भा०पु०से०) एवं गौसेवक ,बजरंग दल के पदाधिकारियो द्वारा गौरक्षा, गायो / मावेशियो के रोड एक्सीडेंट से होने वाले आकस्मिक मृत्यु को रोकने हेतु जन जागरूकता चलाकर सार्थक प्रयास करने दी गई अहम सुझाव।

कार्यकम में गौरक्षा के अलावा सामुदायिक पुलिंसिंग के तहत सामाजिक बुराई मद्यपान, नशाखोरी, सायबर फ्राड ,नये कानून, महिलाओ एवं बच्चो की सुरक्षा, यातायात नियम में विशेष कर दुपाहियो वाहन चलाते समय हेलमट के उपयोगिता समझाते हुये उपरोक्त विषयो पर जानकारी दी गई।

*छत्तीसगढ़ आजतक,नगरनार/जगदलपुर 14 अगस्त 2025*

दिनांक 13.08.2025 को थाना नगरनार के थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शलभ कुमार सिन्हा के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुमीत कुमार डी धोत्रे (भा०पु०से०) की उपस्थिती में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्राम सरपंच/उपसरपंच/सचिव/कोटवार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना नगरनार क्षेत्र के ग्रामों के ग्राम सरपंच/उपसरपंच/सचिव/ कोटवार के अलावा गौसेवक, बजरंग दल के पदाधिकारी गण रवि ब्रम्हचारी, मुन्ना बजरंगी, भरत बघेल. जागेश्वर साहु नवीन देवांगन विष्णु ठाकुर, रोहित घोष, पवन राजा एवं अन्य नागरिक गण बड़ी संख्या में शामिल हुये। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री महेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुमीतकुमार डी धोत्रे (भा०पु० से०), ग्राम सरपंचो, बजरंग दल के पदाधिकारियो एवं गौसेवको के द्वारा गौ रक्षा, गायो/मावेशियो के रोड एक्सीडेंट से होने वाले आकस्मिक मृत्यु को रोकने हेतु लोगो में जन जागरूकता लाकर सार्थक प्रयास करते हुये गौवंश की रक्षा करने सुक्षाव / समझाईस देते हुये प्रत्येक ग्राम पंचायत से अलग अलग दिवस में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात्रि गस्त कर लावारिस घुम रहे गौवंश को सुरक्षा प्रदान कर सुरक्षा हेतु उचित व्यवस्था करने जोर दिया गया। कार्यक्रम में इसके अलावा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सामाजिक बुराई मद्यपान, नशाखोरी, से होने वाले सामाजिक /आर्थिक नुकसान, सायबर फ्रॉड से बचने के उपाय यातायात नियम में विशेष कर दुपाहियो वाहन चलाते समय हेलमट के उपयोगिता को समझाते हुये हेलमेट के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई।
कार्यकम में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष सिंह, उपनिरीक्षक श्री सतीस यदुराज सउनि सतीस यादव महेन्द्र ठाकुर, जदुराम बघेल, प्रधान आरक्षक धरम कश्यप, विनोद यादव दुकसिह नरेटी, मप्रआर पीलेश्वरी साहु आरक्षक तीरथ राम फेकर चेतन बघेल प्रकाश नायक, मआर० आशा भद्रे महिला लांस नायक ललीता यादव का विशेष योगदान रहा है।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह ( मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles