Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशसैनिक

*भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु भर्ती हेतु 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 12 जुलाई 2025*

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु भर्ती हेतु अविवाहित युवक एवं युवतियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। अग्निवीर वायु भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है। अग्निवीर वायु हेतु निर्धारित योग्यता के तहत अविवाहित उम्मीदवार का जन्म 02 जुलाई 2005 और 01 जनवरी 2009 के मध्य हुआ हो।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता विज्ञान विषय के आवेदकों हेतु आवेदक केन्द्रीय या केन्द्रशासित अथवा राज्य के मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमिडिएट 10+2 अथवा समकक्ष परीक्षा में गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी विषयों के कुल योग का न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण हो। अथवा आवेदक केन्द्रीय या केन्द्रशासित अथवा राज्य के मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, आटोमोबाईल, कम्प्यूटर साइंस, इन्फोरमेशन टेक्नोलॉजी, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी आदि विषयों के साथ 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण हो। अथवा आवेदक केन्द्रीय या केन्द्रशासित अथवा राज्य के मान्यता प्राप्त बोर्ड से द्विवर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण हो। अन्य विषय के आवेदकों हेतु आवेदक केन्द्रीय अथवा केन्द्रशासित या राज्य के मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमिडिएट 10+2 अथवा समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण हो। अथवा आवेदक केन्द्रीय या केन्द्रशासित अथवा राज्य के मान्यता प्राप्त बोर्ड से द्विवर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण हो। शारीरिक योग्यता के अंतर्गत ऊंचाई पुरुष आवेदकों की न्यूनतम ऊंचाई 152.5 सेंटीमीटर एवं महिला आवेदकों की न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर होना आवश्यक है।वजन आवेदक का वजन ऊंचाई एवं उम्र के अनुरूप होना आवश्यक है। सीना पुरूष आवेदकों हेतु 77 सेंटीमीटर तथा फुलाने पर 5 सेंटीमीटर का विस्तार आवश्यक है। महिला आवेदकों हेतु शारीरिक बनावट के अनुरूप तथा फुलाने पर 5 सेंटीमीटर का विस्तार आवश्यक है। अग्निवीर वायु हेतु पंजीयन के लिए आवेदक स्वयं या किसी भी च्वाईस सेंटर के माध्यम से https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर पंजीयन करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये वायु सैनिक भर्ती कार्यालय भोपाल से दूरभाष नम्बर 0755-260455 पर संपर्क कर सकते हैं।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर। जय प्रकाश सिंह*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles