WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मनरेगा योजनांतर्गत कार्यों का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र अनंतपुर में सीईओ द्वारा किया गया औचक निरीक्षण, मरीजों एवं उनके परिजनों से की चर्चा

छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 28 मई 2024–नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अविनाश भोई ने गुरुवार को जनपद पंचायत कोण्डागांव के ग्राम पंचायत पल्ली तथा जनपद पंचायत माकड़ी के ग्राम पंचायत शामपुर] छोटेसलना, बवई,कांवरा, उमरगांव, बेलगांव, माकडी, हीरापुर एवं अनन्तपुर में मनरेगा योजनांतर्गत आंगनबाडी भवन निर्माण कार्य, नाला साफ-सफाई, पीडीएस गोदाम निर्माण, अमृत सरोवर निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत शामपुर में पंचायत भवन निर्माण कार्य प्रगतिरत तथा पीडीएस गोदाम अप्रारंभ होना पाया गया। जिस पर उन्होंने पंचायत भवन निर्माण कार्य को 15 दिवस के भीतर पूर्ण करने तथा पीडीएस गोदाम को तत्काल चालू किये जाने के संबंध में सचिव को निर्देश दिए। प्रगतिरत आंगनबाडी को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु कहा गया। सभी ग्रामों में सचिव सरपंच एवं रोजगार सहायक को ज्यादा से ज्यादा हितग्राहीमूलक कार्यों को कराने तथा श्रमिकों को रोजगार प्रदाय किये जाने के संबंध में निर्देश दिए।

उन्होंने उड़ीसा सीमा से लगे ग्राम पंचायत हीरापुर का दौरा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहीयो से आवास निर्माण के संबंध में चर्चा की एवं आवास को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु कहा तथा सचिव एवं रोजगार सहायक को भी योजनांतर्गत कार्यों में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया।
ग्राम पंचायत अनंतपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र के निरीक्षण के साथ-साथ स्टॉक रजिस्टर, टेस्ट, उपस्थिति पंजी, प्रतिदिवस ओपीडी पंजी आदि के संबंध में जानकारी लिया गया तथा मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा करते हुए उनसे स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए सभी स्वास्थ्य अधिकारियों से भी चर्चा की गई।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles