WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

झाड़ियों में मिला नवजात बच्चा,केशकाल के सुरडोंगर का मामला

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

थाना- केशकाल जिला कोंडागांव16/01/2024

केशकाल/कोंडागांव–केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरडोंगर के स्थानीय लोगों के द्वारा मंगलवार सुबह तकरीबन 10 बजे फ़ोन के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली मिली कि केशकाल- विश्रामपुरी मार्ग के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में एक नवजात बच्चा मिला है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत करवाया। ततपश्चात कोंडागांव पुलिस अधीक्षक श्री वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर पोर्ते के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां बच्चे को सकुशल केशकाल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात नवजात शिशु को अपनी निगरानी में रखा है।

जिस सम्बंध में मामले की सूचना तत्काल बाल संरक्षण इकाई कोंडागांव के परिवीक्षा अधिकारी को भी दी गई। बाल संरक्षण इकाई की टीम ने भी केशकाल पहुंच कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है। हालांकि उक्त शिशु के परिजनों के सम्बंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। नवजात बच्चे को झाड़ियों में छोड़ कर जाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध क्रमांक 08/24 धारा 317 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही पुलिस उच्चधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी भी शुरू कर दी गई है।

उक्त नवजात शिशु को गोद लेने के लिए लोगों के द्वारा लगातार पुलिस से संपर्क भी किया जा रहा है। जो भी दम्पत्ति अनाथ बच्चों को गोद लेना चाहते हैं वह शासन के ऑनलाइन वेबसाइट cara.wcd.nic.in के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles