WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज का प्रतिनिधिमंडल आंतरिक सुरक्षा और विकास गतिविधियों अध्ययन करने पहुंचा कोंडागांव*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

अंडरस्टैंडिंग इंडिया मॉड्यूल‘ कार्यक्रम के तहत 16 सदस्यों की टीम पहुंची कोंडागांव।

कोंडागांव, 7 फरवरी 2024– नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के अधिकारियों की 16 सदस्यीय दल कॉलेज के छह सप्ताह के ‘अंडरस्टैंडिंग इंडिया मॉड्यूल‘ कार्यक्रम के तहत अध्ययन दौरे पर कोंडागांव पहुंची। दल के सदस्यों ने कोंडागांव जिले में विभिन्न स्थानांे का भ्रमण उपरांत जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत तथा पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार से भेंट किया।
आदिवासी इलाकों समेत राज्य में आंतरिक सुरक्षा और विकास गतिविधियों के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने पहुंची टीम के साथ कलेक्टर श्री दुदावत ने कोंडागांव जिले की भौगोलिक स्थिति, इसकी सामाजिक-सांस्कृतिक विशेषताओं और आदिवासी क्षेत्रों के विशेष संदर्भ के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वामपंथ उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में विशेष केन्द्रीय सहायता से अधोसंरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ मिले। उन्होंने बताया कि उन क्षेत्रों में 13 सड़कों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, जिनमें 12 सड़कों को आगामी दो माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इन सड़कों के निर्माण से उन क्षेत्र में बसने वाले ग्रामीणों को सहज आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल उन्नयन, पर्यटन, उद्योग और महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार ने पुलिस द्वारा शांति एवं सुरक्षा के साथ ही किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों के संबंध मंे बताया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी सुश्री निकिता मरकाम सहित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles