WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*नारायणपुर से अंतागढ़ सड़क निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी, नारायणपुर वासियों ने जताया मंत्री केदार कश्यप का आभार*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*नारायणपुर से अंतागढ़ सड़क निर्माण कार्य को मिली मंजूरी, टेंडर जारी — वर्षों पुरानी मांग अब होगी पूरी*

*छत्तीसगढ़ आजतक,नारायणपुर/जगदलपुर 24 जून 2025*

जिलेवासियों के लिए डबल इंजन की सरकार ने बड़ी सौगात दी है। वर्षों से नारायणपुर से अंतागढ़ के बीच सड़क की जर्जर हालत से जूझ रहे लोगों के लिए अब राहत की खबर है। छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग द्वारा नारायणपुर-अंतागढ़ रोड (SH-05) के किमी 126 से 171 तक के हिस्से की चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इस परियोजना की कुल लंबाई 46 किलोमीटर है, जिसमें पुल-पुलियों सहित निर्माण कार्य शामिल है। 134.37 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। कार्य की समय सीमा 18 माह तय की गई है।

*जनता को मिलेगी राहत*

नारायणपुर से अंतागढ़ मार्ग वर्षों से खराब स्थिति में था, जिससे आमजन को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से बरसात के मौसम में यह सड़क कीचड़, गड्ढों और जलभराव का रूप ले लेती थी। अब इस टेंडर के ज़रिए एक मजबूत, चौड़ी और टिकाऊ सड़क का निर्माण होना तय है, जिससे स्थानीय जनता, व्यापारी, स्कूली छात्र, स्वास्थ्य वाहन सभी को लाभ मिलेगा।

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वन मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों का नतीजा, नारायणपुरवासियों ने जताया आभार*

इस कार्य के लिए जिलेवासियों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वन मंत्री व नारायणपुर विधायक केदार कश्यप के प्रति आभार जताया है। वर्षों से लंबित इस परियोजना को उनके नेतृत्व में मंजूरी मिली, जो जिले के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।
इस सड़क के निर्माण से न केवल नारायणपुर और अंतागढ़ के बीच सीधा और सुरक्षित संपर्क होगा, बल्कि यह क्षेत्रीय व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों से मुख्य मार्गों तक पहुंच आसान होगी।
नारायणपुर से अंतागढ़ सड़क निर्माण का यह टेंडर वर्षों से लंबित जनआकांक्षा की पूर्ति का प्रतीक है। यह विकास के उस रास्ते को प्रशस्त करेगा, जिसमें जनता की सुविधाएं, गति और सुरक्षा प्राथमिकता होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

*जनता ने दी अपनी प्रतिक्रिया*

स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों में खुशी की लहर है। सभी ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई कि यह निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाएगा।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles