WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बस्तर जिले के 67 हजार से अधिक किसानों को मिला किसान सम्मान निधि का लाभ, बैंक खाते में 14 करोड़ 64 लाख रुपए हस्तांतरित*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*किसानों ने सहायता के लिए सरकार को दिया धन्यवाद*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 02 अगस्त 2025*

बस्तर जिले के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 67 हजार 130 किसानों को कुल 14 करोड़ 64 लाख रुपए की राशि शनिवार को हस्तांतरित की गई। इस वित्तीय सहायता से किसानों को खेती-किसानी से जुड़े खर्चों में मदद मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
यह सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है, जिससे योजना में पारदर्शिता बनी रहे और लाभार्थियों तक सीधे लाभ पहुंच सके। यह पहल किसानों को सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 की वित्तीय सहायता तीन समान किश्तों में प्रदान की जाती है।
जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह राशि किसानों के लिए बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगी। इससे किसानों को अपनी फसल का बेहतर उत्पादन करने और अपनी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस योजना से बस्तर के ग्रामीण इलाकों के ज्यादातर किसानों को मदद मिली है, जिससे किसानों में खुशी है और जगदलपुर तहसील अंतर्गत घाट पदमूर निवासी कुल्लू बघेल, तुरेनार के मनदेव बघेल आदि किसानों ने सरकार की उक्त सराहनीय प्रयास हेतु धन्यवाद देते हुए कहा कि यह उन्के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक संबल है।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles