WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कोंडागांव और माकड़ी विकासखंड के विभिन्न गांवों को दी विकास कार्यों की सौगात*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*लगभग 05 करोड़ 53 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 20 नवंबर 2025*

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने गुरुवार को कोंडागांव और माकड़ी विकासखंड में लगभग 05 करोड़ 53 लाख रूपए से अधिक के लोकार्पण और भूमिपूजन कर विभिन्न गांवों को विकास कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर विधायक ने ग्रामवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ विकास शिक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।

विधायक सुश्री उसेंडी ने कोंडागांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम चिपावंड के डिपोपारा में 8.90 लाख रूपए की लागत के व्यावसायिक परिसर और 11.66 लाख रूपए के हाई स्कूल चिपावण्ड में नवनिर्मित किचन शेड का लोकार्पण किया। इसी प्रकार माकड़ी विकासखंड के ग्राम तोरण्डी में 121.16 लाख से नवनिर्मित हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण कार्य, ग्राम हीरावंडी में अटल चौक के पास 15 लाख रूपए की लागत के व्यावसायिक परिसर निर्माण कार्य, ग्राम उडिदगांव में 121.16 लाख रूपए के हाई सेकेन्डरी स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
साथ ही ग्राम पीढ़ापाल में बुदेशवर घर के पास 1.5 मीटर पुलिया निर्माण लागत 04 लाख रूपए, पीढ़ापाल में अरगुला डुमूरतलाब के पास 1.5 मीटर पुलिया निर्माण लागत 04 लाख रूपए और आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए का भूमिपूजन किया। विधायक सुश्री उसेंडी ने ग्राम बालोंड में 121.16 लाख रूपए की लागत से हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण कार्य और 02 लाख रूपए के बालोण्ड बड़चौड़ा के पास रगमंच निर्माण कार्य सहित ग्राम केरावाही में 121.16 लाख रूपए के हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण कार्य और केरावाही पुजारी पारा बाड्रा रोड में 03 लाख रूपए के रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रदमा बघेल व श्रीमती भगवती नेताम, जनपद पंचायत माकड़ी की अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जनपद पंचायत कोंडागांव के उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, जनपद सदस्य श्रीमती जुगबती नेताम, पूजा शर्मा और पन्ना लाल नेताम सहित कोंडागांव एवं माकड़ी के स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles