WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

विधायक, सूश्री लता उसेण्ड,कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं एसपी अक्षय कुमार ने आम नागरिकों के साथ मिलकर किया योगाभ्यास

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

बारिश की संभावनाओं के बीच बड़ी संख्या में योग करने पहुंचे नागरिकछत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 21 जून 2024— शुक्रवार को कोण्डागांव जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व में यह कार्यक्रम विकास नगर स्टेडियम में निर्धारित किया गया था। बारिश की संभावनाओं के बीच सुबह से ही बड़ी संख्या में नागरिक योग करने पहुंचे। बारिश प्रारंभ होने पर सामुदायिक भवन में योगाभ्यास किया गया।
इस अवसर पर विधायक सुश्री लता उसेंडी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवचंद मातलाम, कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने लोगों के साथ मिलकर सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। इस अवसर पर योग आयोग के योग प्रशिक्षक श्री योगेश्वर साहू, शिवचरण साहू, मोनिका पटेल, ईश्वर दयाल साहू, रामुराम मरकाम, राजेन्द्र पाण्डे, कुलेन्द्र साहू, सोनल साहू, कुसुमतला पटेल द्वारा योगाभ्यास कराते हुए विभिन्न योग, आसनों एवं प्राणायाम के संबंध में लोगों को जानकारी देते हुए प्रदर्शन के माध्यम से सभी को योग कराया।
इस अवसर पर विधायक सुश्री लता उसेंडी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी बधाई देते हुए कहा कि योग भारत की धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूरे विश्व को निरोेगी बनाने के लिए इसकी लोकप्रियता बढ़ाने हेतु अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रुप में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया और इसके लाभ को देखते हुए 170 से अधिक देशों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। विगत दस वर्षों से यह निरंतर आयोजित हो रहा है और पूरे विश्व में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि योग तन और मन को निरोग रखने की भारतीय विधा है, जो तेजी से लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने अपने तन-मन को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग करने हेतु समय निकालने का आग्रह भी किया।
कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि योग हमारे तन और मन को स्वस्थ बनाने के साथ हमें आगे बढ़ने और समाज तथा राष्ट्र के लिए बेहतर कार्य हेतु प्रेरित करता है। हम सभी को हमारे पूर्वजों की विरासत के रूप में प्राप्त योग को अपने जीवन में उतारकर नियमित रूप से योग करना चाहिए। सभी को निरोग रखने की शासन की मंशा के अनुरुप पूरे जिले में योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया है। उन्होंने कहा कि आमजनों को स्वस्थ रखने के लिए जिले में लगातार योग को प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख में स्कूली छात्र-छात्रा, शासकीय कर्मचारी-अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक, अग्निवीर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा, स्काउट्स, गाईड्स युवोदय कोंडानार चैम्प्स के स्वयं सेवक, आईटीबीपी के खेल प्रशिक्षक, तीरंदाजी एवं जूडो के खिलाड़ी बच्चों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा यादव, उपाध्यक्ष श्री जशकेतु उसेंडी, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर श्री अजय उरांव, सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles