WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

जिला स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में विधायकसुश्री लता उसेण्डी एवं कलेक्टर कुणाल दुदावत हुए शामिल

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

विधायक एवं कलेक्टर ने कबाड़ से जुगाड़ द्वारा निर्मित मॉडल का किया अवलोकन एवं बच्चों को किया प्रोत्साहित

कोण्डागांव, 23 फरवरी 2024–जिला स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2023-24 का आयोजन शुक्रवार को प्री मेट्रिक बालक छात्रावास मैदान में किया गया। इस अवसर पर सभी विकासखण्डों के बच्चों ने इस अभियान में अपने-अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में विधायक सुश्री लता उसेण्डी एवं कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत भी शामिल हुए। जहां विधायक एवं कलेक्टर द्वारा सभी स्टालों पर जाकर बच्चों से चर्चा करते हुए उनके बनाए हुए मॉडल को देखा तथा उन्होंने उनके द्वारा बनाए गए मॉडल की सराहना की।

इस अवसर पर विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने कहा कि जिले के बच्चों द्वारा विज्ञान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कबाड़ से जुगाड़ द्वारा बनाये गए मॉडल सराहनीय हैं। इनके माध्यम से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को प्राप्त होता है। उन्होंने सभी का प्रोत्साहन करते हुए कहा कि विज्ञान में प्रायोगिक के साथ सैद्धान्तिक परीक्षाओं में भी बच्चे अच्छा प्रदर्शन करें इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा में बताए गए बिंदुओं पर जरूर ध्यान देना चाहिए ताकि बच्चे आगामी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करें एवं परीक्षाओं के प्रति उनका डर समाप्त हो। उन्होंने सभी को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर जनपद सदस्य रामलाल सलाम सहित आकाश मेहता, संजू पोयाम एवं शिक्षा विभाग से जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी जिला मिशन समन्वयक महेंद्र पांडे सहित सभी बीईओ, विकासखंडों के शिक्षके एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

बच्चों ने कलेक्टर से पूछा परिचय
इस दौरान कलेक्टर ने सभी बच्चों के मॉडल का निरीक्षण करते हुए सभी का प्रोत्साहन किया। जहां कोण्डागांव विकासखण्ड के नन्हें बच्चों ने खुद का परिचय देने के साथ-साथ कलेक्टर से भी उनका परिचय पूछा। जहां कलेक्टर द्वारा आत्मीयतापूर्वक अपना परिचय देते हुए बच्चों के आत्मविश्वास की सराहना की और उनका प्रोत्साहन भी किया।

कबाड़ से प्रधानचेर्रा के बच्चों ने बनाई मक्के की मिजाई मशीन

इस आयोजन में जहां बच्चों ने अपनी प्रतिभा द्वारा सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। उच्चतर माध्यमिक शाला प्रधानचेर्रा के बच्चों ने कबाड़ से जुगाड़ द्वारा मक्के की मिजाई हेतु साइकिलिंग द्वारा दानों को अलग करने की मशीन बनाई गई। वहीं केशकाल विकासखंड के बच्चों द्वारा कचरे से विद्युत उत्पन्न करने की विधि का प्रदर्शन किया। कुछ बच्चों ने आंखों से दृष्टि बाधित लोगों के लिए सेंसर युक्त वाकिंग स्टिक, लेजर सिक्योरिटी, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, वॉटर अलार्म, मैजिकल कैलेंडर, फायर अलार्म, जल चक्र, जल से बिजली उत्पन्न करने की मशीन का प्रदर्शन किया।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles