Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

विधायक और कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों के साथ की चर्चा

छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 26 जून 2024— स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी तथा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और यहां मरीजों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में प्रतिक्रिया ली। इसके साथ ही यहां पदस्थ चिकित्सकों के साथ जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने यहां निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर हब ब्लॉक का भी निरीक्षण किया और उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के संबंध में जानकारी ली।
विधायक ने जिला अस्पताल के मरम्मत के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के लिए सीजीएमएससी के अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया। इस दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने जिला अस्पताल में सेवाओं के विस्तार्वके साथ ही सामुदायिक शौचालय, मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए स्थान के साथ ही रसोईघर के नवीनीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में भी जानकारी दी। इस अवसर पर नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ आरसी ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles