WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*विधायक और कलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय का किया निरीक्षण*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*बैठक लेकर व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 25 अगस्त 2025*

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी की अध्यक्षता में आज शासकीय कन्या आदर्श आवासीय महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति के गठन के संबंध में बैठक संपन्न हुई। विधायक सुश्री लता उसेंडी और कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जनभागीदारी समिति की बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों, स्टाफ की उपलब्धता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की एवं कमियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विधायक और कलेक्टर ने महाविद्यालय की अव्यवस्था पर नाराज़गी जताते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु प्राचार्य को निर्देशित किया। विधायक सुश्री उसेंडी ने प्राचार्य को बेहतर ढंग से महाविद्यालय के संचालन के निर्देश दिए। साथ ही परिसर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के निर्देश देते हुए वृक्षारोपण के भी निर्देश दिए।
बैठक में महाविद्यालय और छात्रावास की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्राचार्य को छात्रावास में साफ सफाई हेतु सफाई कर्मी की व्यवस्था करने, पानी सप्लाई की समस्या दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही छात्रावास में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए टीम भेजने और एनीमिया जांच के निर्देश दिए। बैठक में छात्राओं के लिए पढ़ाई पूर्ण होने के बाद रोज़गार उपलब्ध कराने हेतु प्लेसमेंट कैंप आयोजित करने हेतु भी निर्देशित किया।

कंप्यूटर लैब का निरीक्षण कर छात्राओं के कंप्यूटर ज्ञान का परीक्षण किया। इस दौरान कंप्यूटर शिक्षक को निर्देशित किया कि छात्राओं को अच्छे ढंग से कम्प्यूटर सिखाएं। निरीक्षण के दौरान 06 कंप्यूटर खराब पाए गए, जिसका शीघ्र मरम्मत कराने हेतु प्राचार्य को निर्देशित किया। इसके पश्चात ग्रन्थालय का भी निरीक्षण किया गया, जहां उन्होंने उपलब्ध पुस्तकों की जानकारी ली और विद्यार्थियों के नियमित अध्ययन हेतु प्रेरित किया।
इस दौरान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, जनपद उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर सहित प्राचार्य और शिक्षकगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles