WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी 8 करोड़ 52 लाख रुपए के 54 विकास कार्यों की सौगात

39 कार्यों का भूमिपूजन और 15 कार्यों का किया भूमिपूजन

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

हितग्राहीमूलक सामग्री का किया वितरण

समस्याओं के निदान के लिए सरकार हमेशा जनता के साथ: मंत्री श्री केदार कश्यप

मर्दापाल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 354 आवेदन

छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 22 जून 2024—आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए शनिवार को अतिसंवेदनशील ग्राम मर्दापाल में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर क्षेत्र की जनता को 8 करोड़ 52 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 39 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 15 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

उन्होंने इसके साथ ही यहां आयुष्मान कार्ड, सिकलसेल जेनेटिक कार्ड, धान बीज एवं स्प्रेयर, राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत सब्जी बीज और जैविक खाद, दिव्यांगों का उपकरण, पौधा प्रदाय योजना के तहत पौधे सहित विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण भी किया। यहां आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 354 आवेदन प्राप्त हुए।
मंत्री श्री कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली यह सरकार जनता की समस्याओं के निदान के लिए सदैव उनके साथ है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में आज यहां जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। जनता अपनी समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष रखे। इसका त्वरित निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की नीतियों के कारण महिलाएं लगातार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इसके साथ ही धान के मूल्य में वृद्धि से किसान और तेंदूपत्ता के मूल्य में वृद्धि से वनोपज संग्राहक खुशहाल जीवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। शासन हर गरीब को पक्के छत की घर उपलब्ध करा रही है। शासन लगातार ऐसी नीतियां बना रही है कि हर घर में खुशहाली पहुंचे।

आम जनता को भी चाहिए कि वे इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि पूर्व में की गई घोषणाओं पर क्रियान्वयन करते हुए आज यहां 8 करोड़ 52 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है। जनाकांक्षाओं को पूरा करने वाले ये विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
उन्होंने इस अवसर पर जनसमस्यओं के समाधानकारक निदान पर जोर दिया। इसके साथ ही कहा कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधा, खाद-बीज वितरण सहित विभिन्न सेवाओं को बेहतर ढंग से पहुंचाया जाएगा।
जनसमस्या निवारण शिविर में स्वास्थ्य जांच भी की गई। यहां 106 मरीजों का उपचार एलोपेथिक पद्धति से और 36 मरीजों का उपचार आयुष पद्धति से की गई। यहां पशुधन विकास विभाग द्वारा भी 11 हितग्राहियों को पशु और कुक्कुटों के लिए औषधियां प्रदान की गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत बस्तर की अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, कोंडागांव जिला पंचायत के सदस्य श्री बालसिंह भारती, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निकिता मरकाम सहित जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles