*कोण्डागांव जिला शिक्षक संघर्ष मोर्चा के द्वारा एसडीएम, तहसीलदार एवं बीईओ को सौंपा गया ज्ञापन*

*मुख्यमंत्री से की गई, मोदी गारंटी लागू करने की मांग*
*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 12 नवंबर 2024*
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश इकाई के चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में दिनांक 11 नवम्बर को मोदी की गारंटी लागू करने के लिए छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा कोंडागांव जिला संयोजक ऋषिदेव सिंह एवं शंकर लाल नेताम के मार्गदर्शन में विकासखंड कोण्डागांव, फरसगांव, केशकाल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा बड़ेराजपुर एवं माकड़ी में तहसीलदार सहित सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारी को सभी विकास खंड मुख्यालय में ब्लॉक संयोजक मन्नाराम नेताम, मदन राठौर, रमेश प्रधान, महेंद्र नेताम, सुकुराम नेताम, महेंद्र पटेल, रामसिंह मरापी, देवेन्द्र कुपाल, डुमनराम मरकाम, मानसाय मरकाम के नेतृत्व में एवं प्रांतीय सह संयोजक चन्द्रकांत ठाकुर, शेषनाथ पाण्डेय, अखिलेश राय, जिला सह संयोजक अरूण दीवान, सुरेंद्र कुमार ठाकुर, सदाराम चतुर्वेदानी, धानसाय नेताम, चन्द्रकांत जैन, मोहरधन ध्रुव की विशेष उपस्थिति में अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, वित्तमंत्री, मुख्य सचिव, सचिव स्कूल शिक्षा, सचिव वित्त विभाग, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के नाम ज्ञापन सौपा।
जिन मांगो को लेकर एल बी संवर्ग ज्ञापन सौपेंगे उसमें मोदी जी के गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर समस्त एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान प्रदान किया जावे।
समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान ) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण किया जावे।
पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन को निर्धारित करें एवं भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया जावे। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक WA/261/2024 में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षको के लिए क्रमोन्नति/समयमान का विभागीय आदेश किया जावे। शिक्षक व कर्मचारियों को केंद्र के समान 01 जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाये तथा जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ/सीजीपीएफ खाता में किया जाए।
ज्ञात हो शिक्षक मोर्चा द्वारा आगामी 2 माह का चरणबद्ध आंदोलन “पूर्व सेवा गणना मिशन” अभियान में तय किया गया है, जिसके तहत –
14 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालय में ज्ञापन दिया गया।
24 अक्तूबर को सभी जिला मुख्यालय में धरना, रैली प्रदर्शन कर मांग किया गया।
1 नवंबर राज्य स्थापना के दिवस प्रदेश भर के शिक्षक पूर्व सेवा गणना दीप जलाकर अधिकार मांग किया गया।
11 नवंबर को प्रदेश के 146 विकास खंड में मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया गया।
12 नवंबर से 24 नवंबर के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक को मांग पत्र सौपा जाएगा।
25 नवम्बर 2024 को इंद्रावती से महानदी भवन मुख्यालय तक पैदल मार्च कर मांग पत्र देंगे।
आज ब्लॉक स्तरीय ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में सभी विकास खण्डों से काफी संख्या में शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी श्रीमती दंतेश्वरी नायडू, राखी ठाकुर, दीपिका, नेमी सिन्हा, भास्कर वर्मा, गुरूदीप छाबड़ा, अशोक साहू, फुलधर देवांगन, गुलेन्द्र पटेल , हरिशंकर नेताम, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, दौलत कोर्राम, रंजीत टिक्की, बलवन्ती कुजूर , सरोज लकड़ा, शिवकुमार मंडावी, लोकेश कुंवर, सुशीला शर्मा, बिन्दिया उपेन्द्र कोमा, अग्निहोत्री, गजेन्द्र दमक, रामसिंह नेताम, शम्भू नेताम, पुनम नेताम, भारती मिश्रा, जनक नेताम, अनामिका बघेल, कौशिल्या, सोमारी, भारत नेताम, तुलसी पांडे ,जन्मजय पोटेडी, यशवंत साहू, संगीता जैन, शशिकला सोनी, सावित्री मरकाम, अवनेश दादोरिया, प्रलाद पांडे, सी पी ठाकुर, गनीता कोर्राम, रघुनंदन ध्रुव, नीलम मेश्राम, जगदीश मरकाम, तरुण ठाकुर, भारतलाल नागवंशी, मुकेश ध्रुव, योगेश साहू भुनेश्वर राना, गौकरण नाग, मोगेन्द्र साहू, कृष्णा कुंजाम, जोनती राना एवं सदस्य गण सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।
*ऋषिदेव सिंह/शंकरलाल नेताम*
*छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला कोण्डागांव*👏👏👏



