WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

नगर पालिका परिषद कोंडागांव में व्यापारियों और चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

पॉलिथीन मुक्त शहर और साप्ताहिक अवकाश पर लिया गया निर्णय

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 20 सितंबर 2024*

जिला कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश के बाद नगर पालिका परिषद कोंडागांव के सभाकक्ष में शुक्रवार को व्यापारियों और चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे, चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश टावारी समेत शहर के सभी प्रमुख व्यापारी वर्ग के लोग उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने, साप्ताहिक अवकाश के निर्धारण और शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए व्यापारियों का सहयोग प्राप्त करना था।

बैठक में शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के संबंध में चर्चा की गई। व्यापारियों ने नगर पालिका की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर पॉलिथीन के उपयोग को रोकने में पूर्ण सहयोग देंगे। व्यापारी वर्ग ने यह भी आश्वासन दिया कि वे ग्राहकों को पॉलिथीन के बजाय वैकल्पिक थैले जैसे कपड़े या जूट के बैग के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर के सभी व्यापारियों को डस्टबिन रखने के लिए कहा गया ताकि कचरा इधर-उधर न फैले। व्यापारी वर्ग ने भी नगर को सफाई में सहयोग करने का वादा किया गया साथ ही शहर के बाजार में नगर पालिका द्वारा नियमित अंतराल पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।
बैठक के दौरान साप्ताहिक अवकाश के संबंध में भी चर्चा की गई। दिवाली के बाद शनिवार को साप्ताहिक अवकाश रखने का प्रस्ताव रखा गया क्यूंकि मंगलवार को सभी कार्यालय चालू रहते हैं और बैंकिंग सेवाएं भी उपलब्ध होती हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोग इसका लाभ ले सकते हैं इसलिए मंगलवार की जगह शनिवार को अवकाश रखना अधिक उपयुक्त होगा। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई और अब शनिवार को साप्ताहिक अवकाश के रूप में मान्यता दी जाएगी।

बैठक के अंत में शहर के मुक्तिधाम की स्वच्छता और रखरखाव पर भी चर्चा की गई। व्यापारी वर्ग ने मंगलवार को मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान चलाने और श्रमदान करने का निर्णय लिया। इसके अलावा जैन समाज ने मुक्तिधाम के रखरखाव की जिम्मेदारी लेने का प्रस्ताव रखा।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles