Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*ड्रोन से जिले के दूरस्थ अंचल तक पहुंचाई गई मेडिकल किट*

*ड्रोन से स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने जिला प्रशासन द्वारा ड्रोन ट्रायल का हुआ आयोजन*

*कोंडागांव में स्वास्थ्य सेवा को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 10 नवम्बर 2024*

कोंडागांव जिले के सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने ड्रोन की मदद से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का कदम उठाया है। इस दिशा में विधायक सुश्री लता उसेंडी और कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की उपस्थिति में एक डेमो ट्रायल आयोजित किया गया, जिसमें जिला अस्पताल कोंडागांव से जिले के दूरस्थ अंचल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मर्दापाल तक हेल्थ केयर ड्रोन के माध्यम से मेडिकल किट पहुँचाई गई। कोंडागांव जिला अस्पताल से ड्रोन ने उड़ान भरते हुए 30 किलोमीटर की दूरी तय कर मर्दापाल के उप स्वास्थ्य केंद्र तक मात्र 20 मिनट में मेडिकल किट पहुँचाई। यह ड्रोन ट्रायल न केवल आपातकालीन स्थितियों में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए एक प्रभावी कदम है। इस दौरान ड्रोन ने मर्दापाल से कुछ रक्त सैंपल भी कलेक्ट किए और उन्हें जिला अस्पताल तक वापस लाया, जिससे इस प्रणाली की दोनों दिशाओं में उपयोगिता का परीक्षण किया गया।
मर्दापाल जैसे दुर्गम और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं पहुँचाने में कई बार सड़क परिवहन से देरी होती है, जिससे मरीजों की जान को खतरा हो सकता है। इस चुनौती को देखते हुए, जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं में ड्रोन तकनीक के उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया है। इस ड्रोन सेवा की सहायता से ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर आवश्यक दवाएं और चिकित्सा किट पहुँचाना अब संभव होगा। साथ ही, रक्त सैंपल और अन्य चिकित्सकीय सामग्री भी त्वरित गति से लाने-ले जाने की सुविधा मिलेगी।

इस ड्रोन ट्रायल को संपन्न कराने में बैंगलोर की स्टार्टअप कंपनी रेडविंग का विशेष योगदान रहा है। रेडविंग ने इस ड्रोन तकनीक का विकास किया है, जो कम समय में स्वास्थ्य सामग्री को दूरस्थ इलाकों तक पहुँचाने में सक्षम है।
विधायक सुश्री लता उसेंडी ने इस ट्रायल के बारे में कहा, जिले के दूरस्थ क्षेत्र मर्दापाल में इस ड्रोन सेवा के माध्यम से हम स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में तेजी ला सकते हैं और जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा सकते हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जकसेतु उसेंडी, जिला जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, कोंडागांव तहसीलदार सहित स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles