WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम — सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

ग्राम ताड़पाला, थाना उसूर, जिला बीजापुर (छत्तीसगढ़)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर दिनांक: 14 अक्टूबर 2025*

बीजापुर जिले के ताड़पाला क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान के दौरान माओवादियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार निर्माण सामग्री बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर 2025 को ताड़पाला बेस कैंप से कोबरा 206, केरिपु 229, 153 एवं 196 बटालियन की संयुक्त टीम ने KGH Foothills क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन एवं सर्च ऑपरेशन चलाया।

अभियान के दौरान दोपहर लगभग 3 बजे टीम को जंगल में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और बीजीएल (Barrel Grenade Launcher) निर्माण में प्रयुक्त सामग्री मिली।

बरामद सामग्री का विवरण —
💣 51 नग जिंदा बीजीएल
⚙️ 100 बंडल एचटी एल्युमिनियम तार
🔩 50 नग स्टील पाइप (बीजीएल निर्माण हेतु)
🔌 भारी मात्रा में बिजली का तार
🧱 20 नग लोहे की शीट (बीजीएल निर्माण हेतु)
🧰 40 नग लोहे की प्लेट (बीजीएल निर्माण हेतु)

साथ ही सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए 5 प्रेशर IED भी बरामद किए गए, जिन्हें बीडीएस टीम की मदद से सुरक्षित रूप से नष्ट (Demolished) किया गया।

सुरक्षा बलों की इस कार्यवाही से माओवादियों की बड़ी योजना विफल हो गई। बरामद सामग्री से स्पष्ट होता है कि नक्सली सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुँचाने की तैयारी में थे। लेकिन जवानों की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया से उनकी साजिश असफल रही।

क्षेत्र में अब भी सघन सर्चिंग और गश्त अभियान जारी है, ताकि माओवादियों की किसी भी गतिविधि पर पूर्ण नियंत्रण रखा जा सके।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles