WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*लता उसेंडी ने कोण्डागांव को दी 70 करोड़ की विकास सौगात*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव29 मार्च 2025*

कोण्डागांव की विधायक और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने क्षेत्र में 70 करोड़ रुपये की लागत से 50 किमी लंबी सड़क, पुल और पुलिया निर्माण की स्वीकृति दिलाई है। वर्षों से लंबित इन बुनियादी सुविधाओं की मांग को उन्होंने अपने 15 महीने के कार्यकाल में पूरा करने का संकल्प लिया। यह परियोजनाएं वर्षों से ग्रामीणों की प्राथमिक आवश्यकताओं में शामिल थीं, जिन्हें अब पूरा किया जा रहा है।

लता उसेंडी ने कहा कि कोण्डागांव क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया, जिनके प्रयासों से इन परियोजनाओं को बजट में शामिल किया गया। इस स्वीकृति की खबर मिलते ही ग्रामीणों में उत्साह फैल गया और उन्होंने विधायक को फोन कर धन्यवाद दिया। वर्षों से जिन सड़कों और पुलों की मांग की जा रही थी, उन्हें अब मूर्त रूप मिल रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

यह परियोजनाएं कोण्डागांव विधानसभा के माकड़ी और कोण्डागांव ब्लॉक के विभिन्न गांवों को जोड़ने का कार्य करेंगी। इनमें लेमडी से शमपुर रोड, नेवता से जूनापानी रोड, मालकोट बड़ेपारा से किवईबालेंगा रोड, चालका से चोडंग, दारूभट्ठी से खूबडोबरा, हीरावण्डी से बालेगा, तोरण्डी केरापदर से सोडामा मार्ग, भीरागांव से सड़क पारा बरकई, बिजोली से घोडसोरा मुख्य मार्ग से बिजागुढ़ा, भीरावण्ड से बोरबोला मार्ग, बालोण्ड से हुक्काबेड़ा पाथरी, उदेंगा से काटागांव मार्ग, तथा सुकुरपाल भवन से भालूडोंगरी मार्ग जैसे कई महत्वपूर्ण सड़क और पुल परियोजनाएं शामिल हैं।

इन विकास कार्यों के पूरे होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में राहत मिलेगी, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। वर्षों से जिन सड़कों की मरम्मत और निर्माण की मांग की जा रही थी, वे अब जल्द ही धरातल पर उतरेंगी, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास होगा।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles